कांच के बर्तनों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है की उनका रखरखाव कैसे किया जाए। वहीं, कांच के बर्तनों का रखरखाव करना भी काफी मुशकिल काम होता है, अगर इन्हें धोते हुए थोड़ी सी भी असावधानी बरती जाए तो इनका टुटने का खतरा बना रहता है। साथ ही, कांच के बर्तनों की एक समस्या यह भी है कि इस्तेमाल के कुछ समय बाद ही इनकी पहले वाली चमक खो जाती है। लेकिन सफाई के साथ−साथ रखरखाव में अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इनकी चमक पहले जैसी बनी रहती है। तो आइए जानें, कांच के बर्तनों को नए जैसा बनाए रखने के लिए 8 आसान टिप्स।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको चमचमाती किचन पसंद हैं तो ये 6 आसान टिप्स आजमाएं
- कांच के बर्तनों को हमेशा एक टब में लेकर धोएं और इन्हें सर्फ के घोल में ही धोएं। और धोने के बाद पोंछ कर साफ करें। इन्हें हमेशा दूसरे बर्तनों से अलग धोएं ताकि इसके टुटने का खतरा न रहे।
- कांच के बर्तनों को धोने के लिए पानी में नींबू के छिलका मिलाएं और इससे बर्तन साफ करें, बर्तन पहले जैसे चमक उठेगे।
- कांच के बर्तन साफ करते समय सिंक में पुराना तौलिया लगा दें इससे अगर बर्तन झाग के कारण हाथ से छूट जाए तो गिरने से टूटे नहीं।
- कांच की बेकिंग डिश को चमकाने के लिए इसे बोरेक्स और पानी के घोल में कुछ देर के लिए भिगोकर रखें, फिर साफ करें। ऐसा करने से उस पर जमे दाग−धब्बे गायब हो जाएंगे।
- कांच के बर्तनों को साबुन की जगह पानी में चुटकी भर बेकिंग पाउडर मिलाकर धोएं, इससे इन बर्तनों की चमक बनी रहेगी।
- तंग मुंह वाले कांच के गिलास या फ्लॉवर वाज के दाग−धब्बे हटाने के लिए गर्म साबुन वाले पानी में कुछ बूंदें अमोनिया की मिलाएं और इससे इन्हें साफ करें। इसमें नमक डालकर ऊपर से सिरका डालें और फिर अच्छे से हिलाएं। कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें, बर्तन पहले जैसे हो जाएंगे।
- कांच के गिलास की चमक बनाए रखने के लिए पानी में चुटकीभर नील डालें और इससे गिलास धोएं। फिर कुछ मिनटों के लिए चावल वाले पानी में भिगोकर धोएं, गिलास नए जैसा दिखने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: किचन के लिए चिमनी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
- कट डिजाइन की शीशे की क्रॉकरी में दाग लग जाने पर इनको साफ करने के लिए उन्हें सिरका मिले गर्म पानी में एक घंटे के लिए डुबोकर रखें, फिर नायलॉन के स्क्रबर से उसे रगड़ें। फिर धोने के बाद उसे पोंछ लें, कांच के बर्तनों में पहले जैसी चमक आ जाएगी।
Photo courtesy- (Khoobsurati.com, Amazon.com, The Container Store, YouTube, Snapdeal, Alibaba)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों