
Gemini Horoscope Today, 29 January 2026: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन कम्युनिकेशन और पब्लिक कॉन्टेक्ट्स के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपकी तर्कशक्ति और बुद्धिमत्ता आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगी। चंद्रमा की स्थिति आज आपको मानसिक रूप से चंचल बना सकती है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुँचने से पहले दो बार सोचें। परिवार और मित्रों का सहयोग आज आपको एनर्जेटिक बनाए रखेगा।
मिथुन राशि की महिलाओ के लिए आज का दिन रोमांस के मामले में मिला-जुला रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें, अनदेखी करने से वाद-विवाद हो सकता है। विवाहित जोड़ों के लिए आज शाम का समय सुखद रहेगा, कहीं बाहर घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों के लिए आज वर्कप्लेस या किसी मित्र के माध्यम से कोई इंटरेस्टिंग प्रपोसल आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में हाँ कहने से बचें।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
करियर के लिहाज से मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन नए अवसरों वाला है। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ मिल सकता है। आज ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स की तारीफ होगी और बॉस आपके आइडियाज से प्रभावित होंगे। व्यवसाय करने वाली महिलओं को आज नेटवर्किंग का फायदा मिलेगा, नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं। आज किसी कलीग्स के साथ गॉसिप करने से बचें, यह आपकी छवि खराब कर सकता है।
उपाय: आज गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि की महिलओं के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा।आज इनकम का फ्लो बना रहेगा लेकिन आज गैजेट्स या घर की सुख-सुविधाओं पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। आज किसी मित्र या रिश्तेदार को उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में संशय हो सकता है। अगर आप इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग्स बना रहे हैं, तो लॉन्ग -टर्म इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दें, यह भविष्य में लाभ देगा।
उपाय: आज अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें या हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मिथुन राशि की महिलओं को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम का असर गले या छाती पर पड़ सकता है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें। काम के तनाव के कारण कंधों या गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है। आज अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को शामिल करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा और आप रेफ्रेशेड महसूस करेंगे।
उपाय: आज पक्षियों को मूंग की दाल या सात प्रकार का अनाज खिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।