Kitchen Hacks: इस 1 चीज से किचन की कई परेशानियों को कर सकते हैं दूर, जानें कैसे

Kitchen Cleaning Hacks: अगर आप भी किचन की सफाई को लेकर परेशान रहते हैं, तो इस 1 चीज की मदद से आप कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 
image

Easy Kitchen Cleaning Hacks: किचन घर की एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं का सबसे अधिक समय गुजरता है। सुबह में नाश्ता से लेकर रात तक डिनर बनाने वक्त महिलाएं किचन में ही रहती है।

किचन का रिश्ता पेट से जुड़ा होता है, इसलिए कई महिलाएं किचन को हमेशा ही चमकाकर रखती हैं। किचन साफ-सुथरा रहता है, तो खाना भी बनाने का मन करता है और खाना खाने के बाद घर के सभी भी सदस्य स्वस्थ भी रहते हैं।

अगर किचन गंदा रहता है, तो कई महिलाओं को किचन में जाने से भी डर लगता है। इसके अलावा, घर पर आए कोई मेहमान गंदे किचन में घुस गए, तो इज्ज़त का फलूदा बन जाता है।

अगर आप भी गंदे किचन से परेशान रहते हैं, तो आपको 1 ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से फर्श से लेकर किचन सिंक और टाइल्स पर लगे सिलेंडर के दाग को साफ कर सकते हैं।

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करें (Uses Of Borax Powder)

uses of borax powder

किचन की सफाई को को लेकर कई परेशानियों को दूर करने की बात कर रहे हैं, उसका नाम है बोरेक्स पाउडर। बोरेक्स पाउडर को आप किसी भी जनरल स्टोर से खरीद सकते हैं और सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से आप किचन की टाइल्स, किचन सिंग, किचन की खिड़की में लगे जंग, टाइल्स में लगे सिलेंडर के दाग से लेकर सिंक में लगाने वाले ड्रेन फ्लाई की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:किचन की साफ-सफाई के ये आसान ट्रिक्स आपके काम को कर देंगे Easy!

किचन टाइल्स की सफाई बोरेक्स पाउडर से कैसे करें

  • किचन की टाइल्स को बोरेक्स पाउडर के द्वारा साफ करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल आप 10 मिनट टाइल्स को चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
  • सबसे पहले एक बाल्टी में 2-3 मग पानी को डालें।
  • अब इसमें बोरेक्स पाउडर और 1-2 चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद मिश्रण को टाइल्स पर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

बोरेक्स से लोहे की खिड़की से जंग कैसे निकालें

Easy Kitchen Cleaning Hacks

अक्सर देखा जाता है कि लोहे किचन की खिड़की में तेल या अपनी की वजह से जंग लग जाते हैं। जंग लगाने की वजह से कई बार लोहे की खिड़की खराब भी होने गलती है। ऐसे में आप बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से जंग को आसानी से निकाल सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालें।
  • अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद मिश्रण को लोहे की खिड़की में लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट के बाद क्लीनिंग ब्रश या सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें।

बोरेक्स से टाइल्स में लगे सिलेंडर को दाग कैसे साफ करें

Kitchen Cleaning Hacks

टाइल्स में सिलेंडर का दाग लगना लगभग हर घर की कहानी है। जब टाइल्स में सिलेंडर के दाग लगते हैं, तो काफी सफाई के बाद भी नहीं निकलते हैं। ऐसी में बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से आप चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच विनेगर को डालकर अच्छे गाढ़ा घोल बना लीजिए।
  • इसके बाद मिश्रण को सिलेंडर के मार्क पर लेप लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए और टाइल्स को पानी से धो दीजिए।

बोरेक्स पाउडर से इन चीजों भी सफाई कर सकते हैं

  • बोरेक्स पाउडर से गंदे से गंदे सिंक की सफाई कर सकते हैं।
  • इसके इस्तेमाल से सिंक में लगाने वाले ड्रेन फ्लाई की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
  • बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से बर्तन स्टैंड लगे जंग को भी साफ कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP