उपवास कई संस्कृतियों और धर्मों में एक आम प्रथा है, जिसमें अक्सर कुछ खाद्य पदार्थों और इंग्रीडिएंट्सस से परहेज किया जाता है। भारत में कई सारे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें लोग व्रत रखकर मनोकामना की पूर्ति के लिए अर्चना करते हैं। हमारी संस्कृति में भी उपवास के नियमों को स्ट्रिक्टली फॉलो किया जाता है।
तमाम नियमों से एक नियम ऐसा है कि उपवास के खाने में टेबल सॉल्ट का उपोयग नहीं किया जा सकता है। व्रत के दौरान शुद्ध चीजों का सेवन किया जाता है और टेबल सॉल्ट कई रिफाइनिंग प्रक्रिया से गुजरता है, इसलिए इसे आहार में शामिल नहीं किया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप इसकी जगह कौन-कौन से नमक का सेवन कर सकते हैं।
1. सेंधा नमक
सेंधा नमक, उपवास के दौरान सबसे ज्यादा खाया जता है। इसे टेबल सॉल्ट की तरह रिफाइन नहीं किया जाता है और यह प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह कम से कम रिफाइन होता है, जिससे इसके आवश्यक खनिज बरकरार रहते हैं। वहीं, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
इसे आप सलाद में डाल सकते हैं। खाने में इसका उपयोग हो सकता है और हर तरह के व्रत वाले व्यंजन में इसका उपयोग किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप नमक का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रही हैं?
2. सैंधव नमक
क्या आपको इस नमक के बारे में मालूम है? कहते हैं कि पंजाब के क्षेत्र में पाया जाता है और सेंधा नमक का ही दूसरा रूप होता है। इसे आयरन जैसे ट्रेस मिनरल से अपना विशिष्ट गुलाबी रंग मिलता है। इसे खाने के यह फायदे हैं कि व्रत के दौरान आपको हाइड्रेशन की कमी नहीं होती है। ऐसा भी माना जाता है कि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर करता है, इसलिए इसे भी खाने में डाला जा सकता है। इस नमक का इस्तेमाल सूप, स्ट्यब और पेय पदार्थों सहित सभी तरह के व्रत के व्यंजनों में किया जा सकता है।
3. सी सॉल्ट
क्या आपको पता है कि सी सॉल्ट के कितने फायदे हैं। क्या आपको पता है कि यह कैसे प्राप्त होता है। सी सॉल्ट को समुद्र के इवेपोरेटेड पानी से प्राप्त किया जाता है। यह नमक सबसे ज्यादा प्राकृतिक होता है। इसका स्वाद तीखा हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी क्वालिटी के कारण इस शुद्ध और तमाम खनिजों से भरपूर नमक को आप आहार में शामिल कर सकते हैं। यह नमक आपके पाचन और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। व्रत में कई लोगों का डाइजेशन खराब हो जाता है, ऐसे में आप इस नमक का सेवन कर सकते हैं। इसे आप सूप, स्नैक्स और मेन कोर्स आदि सभी डिशेज में डाल सकते हैं।
4. काला नमक
हम सभी के घरों में सफेद नमक के अलावा काला नमक भी खूब उपयोग किया जाता है। इसका ज्यादातर उपयोग रायते, सलाद, चटनी आदि जैसी चीजों में किया जाता है। यह नमक एक ज्वालामुखीय चट्टान से प्राप्त होता है। इसकी खुशबू और स्वाद काफी विशिष्ट होता है। इस नमक में विभिन्न खनिज होते हैं और यह व्रत में खाया जा सकता है। काला नमक खाने से आपका पाचन भी बढ़िया रहता है। फलों के अलावा आप इससे अपना भोजन भी तैयार कर सकते हैं। कुछ लोगों को इसका स्वाद तेज लग सकता है, इसलिए आप इसे अपने स्वाद के अनुसार ही डालें।
इसे भी पढ़ें: सफेद और काला ही नहीं 10 अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जानें क्या है खासियत
5. मिनरल सॉल्ट
मिनरल सॉल्ट की खासियत यह होती है कि इसमें कई सारे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इतना ही नहीं, यह नमक किसी भी केमिकल प्रोसेसिंग से मुक्त होते हैं, इसलिए उपवास में इसका उपयोग किया जा सकता है। इस नमक को प्राचीन समुद्री तल और बेड्स से पाए जाते हैं। अगर आपको व्रत रखने के बाद डिहाइड्रेशन या इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने मुश्किल होती है, तो इस नमक का सेवन कर सकते हैं। खनिज नमक का उपयोग किसी भी उपवास रेसिपी में किया जा सकता है। आप इसे किसी भी ड्रिंक से लेकर मेन कोर्स रेसिपी में डाल सकते हैं।
अगर आप भी फास्ट रख रहे हैं, तो इनमें से किसी भी नमक को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों