6 तरह की डिनर प्लेट्स होती हैं रेस्तरां और होटल्स में इस्तेमाल, आइए जानें इनके नाम

हमारे घरों में क्वार्टर प्लेट्स और डिनर प्लेट्स का ही ज्यादा इस्तेमाल होता है। ज्यादातर घरों में आपको एक-आधी एक्स्ट्रा प्लेट मिलेगी, लेकिन रेस्तरां और बड़े-बड़े होटलों में तरह-तरह की प्लेट्स इस्तेमाल की जाती हैं। आइए उनमें से कुछ प्लेट्स के बारे में आज बात करें।

types of dinner plates and their uses

एक फाइन होटल या रेस्तरां में डिनर करने का अनुभव बेहद मजेदार और अद्भुत होता है। आपको फर्स्ट क्लास सर्विस मिलती है। बड़े होटलों में तो बढ़िया कोर्स मील सर्व की जाती है। यह अनुभव हर व्यक्ति को याद रहता है। इसी के साथ उनके डिनरवेयर की चॉइस भी अलग होती है।

एक एलिगेंट फाइन डाइनिंग से लेकर कैजुअल इटरीज में भी होटल और रेस्तरां वाले तरह-तरह की डिनर प्लेट्स भी इस्तेमाल करते हैं। आपने देखा होगा ऐपेटाइजर से लेकर डेजर्ट तक आपको अलग-अलग तरह की प्लेट्स में खाना सर्व किया जाता है। होटल और हॉस्पिटेलिटी की समझ कम होने के कारण हम सभी को प्लेट्स बोलते हैं, लेकिन होटलों में हर कोर्स के लिए अलग प्लेट्स होती हैं और उनके नाम भी अलग होते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको फाइन डाइनिंग से जुड़ी इस कमाल की जानकारी को साझा करेंगे। हम आपको आज कुछ ऐसी प्लेट्स के नाम और उनके इस्तेमाल के बारे में बताने वाले हैं, जो अक्सर होटलों में उपयोग में लाई जाती है।

1. डिनर प्लेट

dinner plates

डिनर प्लेट, इसे खाने की थाली ही बोला जाता है। मेन कोर्स में यह खासतौर से इस्तेमाल की जाती है। औसत डिनर प्लेट का माप 11 या 12 इंच होता है। आपके पूरे कोर्स के दौरान सबसे ज्यादा इसी प्लेट का उपयोग किया जाता है। इन्हें चार्जर प्लेट्स के ऊपर रखा जाता है। चार्जर प्लेट्स डेकोरेटिव प्लेट्स होती हैं, जिससे टेबल सेटिंग में डिनर प्लेट को बेस, कलर और टेक्सचर मिलता है। चार्जर प्लेट्स ग्लास, मेटल और प्रोक्लेन आदि अलग-अलग मटेरियल्स में उपलब्ध होती हैं।

2. सलाद की प्लेट्स

थाली में खाना रखने से पहले सलाद ही भरा जाता है। खाने के साथ सलाद मिल जाए, तो अलग ही मजा आ जाता है। इस प्लेट का उपयोग आमतौर पर सलाद परोसने के लिए किया जाता है। सलाद प्लेट दो अलग आकार में आती है। एक 22 सेंटीमीटर बड़ा आकार होता है और दूसरा लगभग 20 सेंटीमीटर होता है। डिनर प्लेट के बाद, इसका उपयोग ज्यादा किया जाता है। बुफे सिस्टम के दौरान इन्हें अलग-अलग तरह से सजाया जा सकता है। फाइन डाइनिंग में अक्सर इन प्लेट्स से आपकी डिनर प्लेट पर सलाद सर्व किया जाता है। इतना ही नहीं, इन प्लेट्स का आकार आपकी ब्रेड और बटर वाली प्लेट से बड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें: 7 तरह के होते हैं ड्रिंक्स के गिलास, जानकर आप भी अपनी Knowledge बढ़ाएं

3. ब्रेड और बटर प्लेट

bread and butter plates

क्या आपने BnB के बारे में सुना है? बेड और ब्रेकफास्ट का मतलब है ऐसे रेस्तरां, गेस्ट हाउट या होटल जहां रुकने के साथ ही ब्रेकफास्ट की व्यवस्था हो। अब फाइन डाइनिंग में यदि BnB है, तो उसका मतलब ब्रेड और बटर होता है। इसे बीएनबी प्लेट भी कहा जाता है। अगर आप बड़े रिजॉर्ट या होटल में रुके हैं, तो वहां आपको ब्रेकफास्ट में डिनर प्लेट्स नहीं दिखेंगी। वहां टोस्ट और बटर खाने के लिए बीएनबी प्लेट का ही उपयोग होता है। इस प्लेट को क्वार्टर प्लेट या साइड प्लेट भी कहा जाता है, क्योंकि यह आमतौर पर कांटे के बगल में रखी जाती है। हमारे घरों में जो क्वार्टर प्लेट होती है, वो यही है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह सलाद की प्लेट्स से छोटी होती हैं।

4. ऐपेटाइजर प्लेट

फाइन डाइनिंग में ऐपेटाइजर की प्रेजेंटेशन बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐपेटाइजर प्लेट्स आपके कलिनरी एक्सपीरियंस को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आजकल तो एलिगेंट कैनेपी ट्रे से लेकर स्लेट बोर्ड्स का इस्तेमाल होने लगा है। ये खाने के विजुअल्स को खूबसूरत दिखाकर भूख को बढ़ाने का काम करती है। ऐपेटाइजर प्लेट एक ऐसी प्लेट है, जो आपको हर होटल, रिजॉर्ट या रेस्तरां में अलग-अलग आकारों में मिलेगी। इनमें सबसे छोटा आकार 17 सेमी से शुरू होता है। यह प्लेट लगभग ब्रेड और बटर प्लेट जैसी ही होती है, बस आकार थोड़ा-सा बड़ा होता है (बटर का उपयोग कैसे करें)।

5. सूप प्लेट

सूप प्लेट्स में कभी नहीं मिलते। इन्हें बाउल में ही सर्व किया जाता है। हालांकि, इन्हें प्लेट की श्रेणी में रखा जाता है। फ्लैट प्लेट्स की तुलना में इनका गहरा और चौड़ा रिम होता है। यह अलगअलग साइज, मटेरियल्स और स्टाइल में आती हैं, जो एक अलग कलिनरी एक्सपीरियंस प्रदान करता है। प्रोक्लेन, सेरेमिक, ग्लास और मेटल के सूप प्लेट्स में आप सूप का मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: किसी खास इवेंट में जाने से पहले नोट कर लें ये टेबल मैनर्स

6. डेजर्ट प्लेट

dessert plates

डेजर्ट प्लेट का उपयोग आमतौर पर औपचारिक और अनौपचारिक भोजों में किया जाता है। इसको आमतौर पर लंच प्लेट कहा जाता है। इस प्लेट का काम काफी विविध है। आप इसे स्नैक्स, ऐपेटाइजर और डेसर्ट किसी भी व्यंजन को सर्व करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह प्लेट केवल 18 सेमी की होती है। आमतौर पर पार्टियों, शादियों और अन्य समारोहों में भी इसका उपयोग किया जाता है। इन्हें अक्सर थीम या जो डेजर्ट परोसा जा रहा है, उसके स्टाइल से मैच करके उपयोग किया जाता है। इससे आपकी डाइनिंग में सोफेस्टिकेशन का एक नया एलिमेंट भी जुड़ता है।

आइसक्रीम, राजभोग, रबड़ी और गुलाब जामुन जैसे डेजर्ट को परोसते वक्त व्हाइट डेजर्ट प्लेट्स का उपयोग ज्यादा किया जाता है।

इसके अलावा भी फाइन डाइनिंग में ऐसे कई डिनरवेयर का उपयोग होता है, जिनके बारे में लोगों को कम समझ होती है। हम आने वाले दिनों में आपके साथ इसी तरह से फाइन डाइनिंग से जुड़ी अन्य जानकारी साझा करेंगे।

आपको अगर किसी अन्य प्लेट के बारे में पता है, तो हमें जरूर बताएं। हमें उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP