गर्मियों में पेय पदार्थों का लोग अधिक सेवन करते हैं। अपच, कब्ज, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए यह हेल्दी तरीक़ा होता है। यही नहीं हैवी मील की बजाय लंच में भी लोग जूस या फिर शेक जैसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। बता दें कि हेल्दी तरीक़े से शेक बनाएं तो यह मील की तरह ही काम करता है। लंबे समय तक पेट भरा रहने के अलावा आपको एनर्जी भी मिलती रहेगी। वहीं गर्मियों में वज़न कम करने के लिए ये शेक बेस्ट ऑप्शन हैं।
गर्मियों में अलग-अलग चीज़ों से शेक बनाया जा सकता है। हेल्दी होने के साथ-साथ यह काफ़ी टेस्टी भी है। वहीं हेल्दी डाइट होने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि आप अपनी मील को पहले से प्लान करें। कई बार मील स्किप होने की वजह से हम अनहेल्दी ऑप्शन भी चूज़ कर लेते हैं, जो आपके वज़न को बढाते हैं। वहीं इस आर्टिकल में हम बताएंगे तीन हेल्दी शेक रेसिपी, जिसे आप मील की जगह डाइट में शामिल कर सकती हैं।
एप्पल स्मूदी
रोज़ाना एक सेब खाना सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। फ़ाइबर, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जो ना सिर्फ़ वज़न कम करने में सहायक है बल्कि वज़न को कंट्रोल करने का भी काम करता है।
सामग्री
- सोया मिल्क- आधा कप
- वैनिला- 3 चम्मच
- सेब- 1
- cashew बटर- 2 चम्मच
- आइस क्यूब- 3 से 4
- चिया सीड्स- 1 चम्मच
विधि
ब्लेंडर में सेब को धोकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। अब इसमें सोया मिल्क, वैनिला, cashew बटर, चिया सीड्स, और आइस क्यूब डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट थिक होना चाहिए, अब इसे ग्लास में सर्व करें। हेल्दी और टेस्टी एप्पल शेक एन्जॉय कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Leftover Rajma: बचे हुए राजमा को फेके नहीं बल्कि बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज
चावल और केले से बना शेक
चावल और केले से बना ये शेक आपका पेट भरने के लिए काफ़ी है। ब्रेकफ़ास्ट या फिर लंच के लिए परफ़ेक्ट च्वाइस है। वहीं रात में शेक पीने से बचें क्योंकि चिल्ड होने की वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
सामग्री
- केला- 1
- मिक्स्ड बेरिज- आधा कप
- पके हुए चावल- 1 कप
- नारियल का दूध- 1 चम्मच
- चिया सीड्स- 1 चम्मच
विधि
ब्लेंडर में इन सभी चीज़ों को मिक्स कर दें और अच्छी तरह ब्लेंड कर दें। इसके बाद करीबन 30 से 40 सेकंड तक इसे अच्छी तरह फेंट लें। आप चाहें तो ऊपर से चिया सीड्स मिक्स कर सकती हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले उसे 10 मिनट के लिए पानी में सोक होने के छोड़ दें। अब आप शेक को ग्लास में सर्व कर पी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में दो तरीक़ों से बनाएं पंकज भदौरिया की स्पेशल आम पन्ना रेसिपी
पालक स्मूदी
आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर पालक वज़न कम करने के लिए बेस्ट सब्जी है। कई लोग सब्जी, पकौड़े जैसी चीज़ों को बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इससे टेस्टी स्मूदी भी बनाकर पी सकती हैं।
सामग्री
- पालक- 1 कटोरी
- शहद- 1 चम्मच
- पानी- आधा कप
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- प्रोटीन पाउडर- 2 चम्मच
- आइस क्यूब- 3 से 4
- पनीर( कटा हुआ)- आधा कप
विधि
इन सभी इंग्रेडिएंट्स को ब्लेंडर में मिक्स करें और करीबन 1 मिनट तक ब्लेंड करें। जब यह पेस्ट थिक हो जाए तो एक ग्लास में सर्व करें और फिर पिएं। आप ज़रूरत के अनुसार इसमें पानी बढ़ा या घटा सकती हैं।
यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों