herzindagi
Sarson Ka Saag tips

सर्दियों में सरसों का साग बनाते समय इन पांच टिप्स को करें फॉलो

अगर आप ठंड के मौसम में सरसों का साग बना रही हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-11-05, 13:00 IST

ठंड का मौसम हो और घर में सरसों का साग ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, सरसों का साग पंजाब में बहुत अधिक खाया जाता है, लेकिन देश के अन्य राज्यों में भी लोग इसका स्वाद चखने से नहीं चूकते। यह खाने में जितना लाजवाब होता है, सेहत के लिए भी उतना ही गुणकारी माना गया है।

चूंकि सरसों का साग बनाते समय लोग कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों को इसमें शामिल करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह के विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। यहां तक कि लोग जब साग बनाते हैं तो इसे थोड़ा अधिक मात्रा में बनाना पसंद करते हैं, ताकि वह उसे दो या तीन दिन तक भी खा सकें। हालांकि, इसे बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

साग के अनुपात का रखें ध्यान

Perfect tips of sarson ka saag

जब आप साग बना रही हैं तो आपको यह अवश्य देखना चाहिए कि आप किस सब्जी को किस-किस मात्रा में ले रही हैं। आप बथुआ, पालक और सरसों के साग के लिए क्रमशः 1:1: 2 के अनुपात का प्रयोग कर सकती हैं मसलन, यदि आप 1 गुच्छा सरसों के पत्तों का ले रही हैं तो उसके साथ बथुआ का आधा गुच्छा और पालक का आधा गुच्छा लिया जा सकता है। हालांकि, अपने स्वाद के अनुसार आप इस मात्रा को बढ़ा या घटा भी सकती हैं।

कड़वा नहीं बनेगा सरसों का साग

कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि उनका सरसों का साग कड़वा बनता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ऐसे में आप जितनी मात्रा में सरसों का उपयोग कर रही हैं, उससे कम करें और पालक की मात्रा को थोड़ा बढ़ा दें। आप चाहें तो जिस पानी में आपने साग उबाला है, उसे भी छानकर अलग कर लें। हालांकि, यह ध्यान रखें कि ऐसा करने से आप कुछ पोषक तत्वों को खो देते हैं, लेकिन इससे साग में कड़वाहट की मात्रा कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-सरसों का साग और गाजर का हलवा, सर्दियों में उठाएं इन पारंपरिक व्यंजनों का आनंद

ना करें ये गलती

tips to make sarson ka saag

साग बनाते समय आपको एक गलती से हमेशा बचना चाहिए। कुछ लोग साग को अच्छी तरह से नहीं धोते हैं, जिससे साग में मिट्टी रह जाती है और फिर जब आप उसे बनाते हैं तो उसमें एक अजीब सा किरकिरापन महसूस होता है। इसलिए, यह ध्यान रखें कि जब भी आप इसे बनाएं तो पहले इसे अच्छी तरह से क्लीन करें। खासकर, आप सभी पत्तेदार सब्जियों को काटने के बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उसमें साग डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे मिट्टी बर्तन के तले में बैठ जाएगी। इसके बाद आप कोलंडर की मदद से साग को अच्छी तरह दो-तीन बार पानी बदलकर धोएं।(बचे हुए सरसों के साग से बनाएं ये 3 टेस्टी डिशेज़)

सॉल्टेड बटर को करें अवॉयड

Avoid Salted Butter

कुछ लोग साग का टेस्ट बढ़ाने के लिए मक्खन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप मार्केट में मिलने वाले नमकीन मक्खन का इस्तेमाल ना करें। यह आपके साग में नमक की मात्रा को ही बढ़ाएगा और यकीनन आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी। आप तैयार सरसों का साग के ऊपर घर का बना नमक रहित सफेद मक्खन ही डालें। इससे साग का स्वाद काफी बढ़ जाता है।('बथुआ का निमोना' बनाने का सबसे आसान तरीका जानें)

इसे भी पढ़ें-कुकीज को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट तो इन टिप्स को करें फॉलो

यूं करें साग को गाढ़ा

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपका सरसों का साग पर्याप्त गाढ़ा नहीं है। तो ऐसे में आप उसमें थोड़ा सा कॉर्नमील या मक्के का आटा और घी भी मिक्स कर सकती हैं।(इस तरह चंद मिनटों में मेथी से लेकर बथुआ साग की करें सफाई)

तो अब आप भी ये टिप्स अपनाकर एकदम डिलिशियस सरसों का साग बनाएं। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, pexels, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।