एक या दो नहीं बल्कि तीन तरह से काट सकते हैं कीवी, जानें शेफ कुणाल से

कीवी एक बेहद स्वादिष्ट फल है, जिसे सलाद, स्मूदी और साधारण तरह से खाया जाता है। वैसे तो इसे गोल और लंबे आकार में कीवी को काटा जाता है, ऐसे में आज हम आपको इसे काटने के कुछ तरीके बताएंगे।

 
Best ways to peel and cut kiwi

कीवी खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। बेल में फलने वाले इस फल का स्वाद हल्का खट्टा मीठा होता। बता दें कि इस फल को बुखार में खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग इसे साधारण खाने के अलावा इससे कई सारी रेसिपीज बनाकर खाते हैं। कीवी खाना पसंद है, तो आज हम आपको मास्टर शेफ कुणाल कपूर की बताई हुई कुछ कुकिंग टिप्स शेयर करेंगे। हालही में कुणाल कपूर ने कीवी काटने के कुछ बेहतरीन तरीके शेयर किए हैं, चलिए इस लेख में जानते हैं इसके बारे में...

1.इन तीन तरीकों से करें कीवी की कटिंग

How to cut kiwi three ways

कीवी काटने का तरीका:

  • कीवी के दोनों छोर (ऊपरी और निचले) को काटकर हटा दें।
  • एक चाकू या पीलर की उपयोग से कीवी के छिलके को निकाल लें।
  • कीवी को अपने पसंद के अनुसार लंबे और पतले स्लाइस में काटें। आप स्लाइस की मोटाई को अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं।

2. चम्मच से कांटे कीवी

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

कीवी काटने का तरीका:

  • खोलना और छिलना: ऊपर दिए गए स्लाइसिंग विधि के अनुसार कीवी को छील लें।
  • आधा काटना: कीवी को दो बराबर हिस्सों में बीच से काट लें।
  • एक आधे हिस्से को एक हाथ में पकड़ें और छिलका और गूदा के बीच में चम्मचडालकर गोल घूमा लें। कीवी का गूदा निकल जाएगा और छिलका अलग हो जाएगा।
  • निकाले हुए गूदा को आप गोल-गोल काटें और खाने से लेकर कुकिंग के लिए इसका इस्तेमाल करें।

3. कीवी को गोल आकार में काट लें

Kiwi cutting techniques

कीवी काटने का तरीका:

  • खोलना और छिलना: कीवी के दोनों छोर काटें और छिलके को पिलर या चाकू से निकाल लें।
  • अब चाकू का उपयोगकरके कीवी को गोल-गोल स्लाइस में काट लें।
  • गोल आकार के कीवी को ऐसे करें इस्तेमाल
  • गोल आकार के कीवी टुकड़ों को कॉकटेल गार्निश या सैंडविच में डाल सकते हैं।
  • इन तरीकों से आप कीवी को विभिन्न आकारों और तरीकों से काट सकते हैं, जिससे आपके डिशेज और स्नैक्स में वैरायटी आएगी।

इन चीजों के लिए करें इस्तेमाल

स्लाइस किए हुए कीवी को सैलेड, डेसर्ट, या स्मूदी में डाल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP