चावल बनाने हो, आलू और अंडे उबालने हो, दाल पकानी हो या कुछ भी इंस्टेंट बनाना हो हमारे दिमाग में प्रेशर कुकर सबसे पहले आता है। यह सही भी है क्योंकि प्रेशर कुकर में चीजें जल्दी पकती हैं। फटाफट चीजों को पकाने के लिए इससे बेहतरीन किचन अप्लायंस हो ही नहीं सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुकर में बहुत सी चीजें नहीं पकानी चाहिए?
हम जिन चीजों को सोचते हैं कि वो कुकर में जल्दी बनेंगी, दरअसल वही हमारे लिए नुकसानदायक हो जाती हैं। यह चीजें प्रेशर कुकर में बनकर अपना असली स्वाद खो देती हैं, इसलिए इन्हें प्रेशर कुकर में बनाने से बचना चाहिए। अब आपने लोगों को कहते सुना होगा कि कुकर में चावल नहीं पकाना चाहिए। दरअसल चावल से निकलने वाला स्टार्च एक केमिकल बना देता है, जिससे हमारी सेहत को नुकसान होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे जिन्हें प्रेशर कुकर में बनाने से पहले आपको भी 10 बार सोच लेना है और उन्हें कुकर में बनाने से बचना चाहिए।
फ्राइड चिकन
कुकर का तला मोटा होता है और यह काफी गहरा होता है। कुछ लोग इसमें चिकन को फ्राई करने लगते हैं। अगर आप भी यही करती आ रही हैं, तो ऐसा करने से बचना चाहिए। इसे डीप फ्राई के लिए कभी इस्तेमाल न करें। दरअसल, यह उच्च तापमान में तेल गर्म करने के लिए नहीं बना होता है, इसलिए इससे चिकन भी अच्छा नहीं बनेगा और आपका कुकर भी खराब होगा। इससे अच्छा है कि आप अच्छा सा फ्राइंग पैन ही खरीद लें।
इसे भी पढ़ें : इंस्टेंट पॉट में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये 6 चीजें, जानें क्यों
सब्जियों को स्टिर फ्राई न करें
आपको पता है कि अलग-अलग तरह की कुकिंग करने के लिए अलग बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह स्टिर फ्राई के लिए अलग पैन या कढ़ाही का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सब्जियां फ्राई करने के लिए जितनी जगह और तापमान चाहिए होता है वो कुकर में नहीं बन पाता है और इसलिए इन्हें प्रेशर कुकर में बिल्कुल नहीं पकाना चाहिए।
जल्दी पकने वाली दालें
अब दालें तो कुकर में ही पक सकती हैं। इसे कढ़ाही में कैसे पकाया जा सकता है? आप भी यही सोच रही होंगी! कुकर में मोटी दालों को पकाया जा सकता है। राजमा, छोले, मूंग की दाल तो इसमें पक जाती हैं, लेकिन अरहर और मसूर की दाल बहुत जल्दी पकने वाली दाल हैं जो एकदम गल जाती हैं। इस कारण से इनका टेक्सचर और टेस्ट खराब हो जाता है, इसलिए इन्हें हमेशा कढ़ाही पर धीमी आंच पर बनाएं।
आलू
आलू को उबालने से लेकर बनाने तक का काम भी हम लोग कुकर में ही करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि चावल की तरह आलू को भी उसमें नहीं पकाना चाहिए। एक स्टडी में यह बताया गया है कि जनरल ऑफ साइंस ऑफ फूड और एग्रीकल्चर की एक स्टडी में यह बताया गया था कि प्रेशर में कुकिंग करने से खाने के पोषक तत्व कम होते हैं। आलू में भी चूंकि स्टार्च होता है तो वह एक तरह का केमिकल बना देता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें : एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें
तो ये हैं वो आइटम्स जिन्हें आपको कुकर में कभी नहीं पकाना चाहिए। आलू से लेकर सब्जियां फ्राई करने तक की चीजें अगर आप कुकर में करती आ रही हैं, तो अब ऐसा न करें।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों