उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है, जिसे उसके प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहां पर ऐसी कई जगहें हैं, जो हर यात्री का मन मोह लेती हैं। इन्हीं में से एक है सातताल। निचले हिमालय पर्वतमाला में स्थित, सातताल भारत के उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल जिले का एक शहर है। इस जगह का नाम शहर के चारों ओर मीठे पानी की सात झीलों अर्थात् के समूह से लिया गया है। यहां पर आपको कई विदेशी प्रवासी पक्षियों को देखने का अवसर भी मिलता है।
ऐसी मान्यता है कि यह जगहों में से एक है जहां श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण अपने 14 साल के वनवास के दौरान आए थे। इसकी झलक इन झीलों के नामों में भी दिखाई देती है। सात झीलों के नाम पूर्ण ताल, राम ताल, सीता ताल, लक्ष्मण ताल, गरुड़ ताल, नल दमयंतिया ताल और सुख ताल हैं।
वैसे जब आप सातताल जाते हैं तो सिर्फ इन झीलों को देखने के अलावा भी आप यहां पर काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां ऐसी कई चीजें हैं, जो आपकी उत्तराखंड की यात्रा को अविस्मरणीय बनाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपको सातताल में किन चीजों को जरूर एक्सपीरियंस करना चाहिए-
अगर आप सातताल जाते हैं तो आपको बर्डवॉचिंग के एक्सपीरियंस को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। यह बर्ड लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस जगह पर स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की 500 से ज़्यादा प्रजातियां, तितलियों की 525 प्रजातियां और पतंगों, कीड़ों और अन्य कीटों की 11,000 से ज़्यादा प्रजातियां हैं। यहां किंगफ़िशर, विभिन्न प्रकार के बारबेट, तोते, चील, कठफोड़वा और कई अन्य प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर आप बर्डवॉचिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए एक लोकल गाइड की मदद ले सकते हैं। वह आपको उन जगहों पर ले जा सकता है जहां आप इन बहुत ही दुर्लभ और सुंदर पक्षियों की तस्वीरें ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Tourist Places: सैलानियों के लिए बेहद है खास सेमिनरी हिल्स, मानसून में घूमना न भूलें
सातताल में कयाकिंग करना भी आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है। यहां की झीलों में कयाकिंग करके आपको यकीनन काफी मजा आएगा। यहां कई एडवेंचर क्लब हैं जो कयाक उपलब्ध करा सकते हैं। 2,000 से 3,000 में वे अलग-अलग कस्टमाइज़ेबल पैकेज देते हैं जहां कोई व्यक्ति झील पार करना, चट्टान पर चढ़ना आदि जैसी अलग-अलग एडवेंचर एक्टिविटीज के विकल्प चुन सकता है।
अगर आप सच में सातताल को गहराई से देखना चाहते हैं तो आपको यहां के लोकल गांवों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ये गांव आपको स्थानीय जीवनशैली और संस्कृति की झलक दिखाते हैं। मेहरागांव और भीमताल जैसे गांव पारंपरिक कुमाऊंनी जीवन शैली की जानकारी देते हैं। जब यहां पर हैं तो लोकल लोगों से बात करके उनके रीति-रिवाजों के बारे में जानें। साथ ही, आप लोकल फूड्स को टेस्ट करना बिल्कुल भी ना भूलें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ घूमने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, तो इन जगहों पर बोटिंग का बनाएं प्लान
सातताल घूमते हुए आपको एक बार बटरफ्लाई म्यूजियम भी जरूर जाना चाहिए। यहां पर जाना आपके लिए यकीनन एक अनोखा एक्सपीरियंस होगा। यह एक प्राइवेट म्यूजियम है, जिसमें प्रति व्यक्ति 100 रुपये प्रवेश शुल्क है। फ्रेडरिक स्मेटासेक द्वारा स्थापित इस म्यूजियम में 2,500 से अधिक तितली और पतंगे के नमूनों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। इसमें विभिन्न प्रकार के कीड़े, मछलियां और पौधे भी हैं। यह म्यूजियम प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय जैव विविधता के बारे में जानने में रुचि रखने वालों के लिए एक शानदार जगह है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।