पोखरा, मध्य नेपाल में स्थित दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी पूर्वी तरह फेवा झील है, जहां से अन्नपूर्णा हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्य को करीब से देखा जा सकता है। यह जगह बेहद खूबसूरत है और हरे-भरे जंगलों, सीढ़ीदार खेतों और सुंदर पहाड़ियों से घिरी हुई है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें हाइकिंग, ट्रेकिंग या अन्य तरह के एडवेंचर पसंद हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम मुफीद है।
गर्मियों के दौरान भी यहां की चिलचिलाती सर्द हवाएं तन को ठंडक पहुंचाती हैं। अगर आप सोच रही हैं कि यह दूर-दराज क्षेत्र में है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है और इस क्षेत्र के आसपास तमाम होटल, रेस्तरां, दुकानें आदि हैं। अगर आप यहां जाने का प्लान करें, तो कई दिलचस्प जगहों की सैर कर सकती हैं। आइए जानें कि पोखरा में आप किन एक्टिविटीज का आनंद उठा सकती हैं।
इस जगह आकर मन को शांत करता है झील का पानी और झील की सतह पर कई रंगीन चप्पू वाली नाव आंखों के लिए ट्रीट की तरह है। इसे पार करके एक मंदिर है, जिसे Tal Barahi मंदिर कहते हैं। आप चाहें तो नाव से इसका चक्कर लगा सकती हैं। यह दो मंजिला पगोड़ा मंदिर, देवी दुर्गा को समर्पित है और फेवा झील के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है।
झील के दक्षिणी किनारे पर अनाडु हिल पर पोखरा का शांति स्तूप है, जो दुनियाभर में 80 पगोड़ों में से एक है। यहां जाने के लिए आपको हाइकिंग करनी पड़ेगी। यहां से नीचे सुंदर बहती हुई नदी का नजारा और अन्नपूर्णा को निहारना एक अलग अनुभव है। यह शांति स्तूप 3608 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप यहां तक पैदल न आना चाहें तो टैक्सी ली जा सकती है, मगर अंतिम जगह तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ा चलना पड़ेगा।
नेपाल की लंबी, साफ नदियां और सफेद रेतीले बीच इसे राफ्टिंग के लिए अच्छी डेस्टिनेशन बनाते हैं। आप यहां पहुंचने के लिए काठमांडू और पोखरा दोनों जगह से यात्रा कर सकती हैं। लंबी यात्रा के लिए, पोखरा से सबसे अधिक सुलभ काली गंडकी नदी है, जो दुनिया की सबसे गहरी घाटी है। काली गंडकी पर यात्राएं आमतौर पर तीन दिन लंबी होती हैं, जिस दौरान आप यहां कैंपिंग का लुत्फ भी उठा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :नेपाल की ये 5 चीजें गलती से भी देखें बिना वापस ना लौटना
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें हिमालय आकर्षित करते हैं, तो आप यहां स्थित इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम को विजिट कर सकती हैं। पोखरा का यह म्यूजियम नेपाल हिमालय के भूविज्ञान, संस्कृति और इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। हां, यहां लगी प्रदर्शनियां आपको पुरानी लग सकती हैं, मगर यह कई मूल्यवान जानकारी देती हैं। यह म्यूजियम पोखरा हवाई अड्डे के पूर्व में है और यहां टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :मानसून पैलेस घूमने का असल मज़ा है बरसात के सुहाने मौसम में
आपने क्या सोचा पैराग्लाइडिंग हिमाचल प्रदेश में मनाली, सोलंग जैसी जगहों में ही होती है? पोखरा में भी आप रंग-बिरंगे पैराशूट्स को हवा में तैरते देख सकती हैं। सारंगकोट हिल को पैराग्लाइड करने के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। अगर आप यहां जाने का प्लान करें, तो बरसात के मौसम, जून से सितंबर तक यहां न जाएं, क्योंकि इस समय पैराग्लाइडिंग करना खतरनाक हो सकता है।
पोखरा पहुंचने के लिए पहले आपको काठमांडू की यात्रा करनी पड़ेगी। काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट और बस सेवा दोनों उपलब्ध हैं। काठमांडू के लिए भारत के विभिन्न शहरों से फ्लाइट उपलब्ध हैं। दिल्ली से काठमांडू की फ्लाइट के लिए आपकी लागत 30,000 रुपये (वन-वे) होगी।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit : freepik.com & wikipedia.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।