हमारे किचन में ऐसे कई सारे मसाले होंगे जिनका इस्तेमाल हम रोजमर्रा में करते हैं। चीनी, नमक, धनिया, हल्दी, मिर्च जैसी चीजों का उपयोग तो कितना किया जाता है। लेकिन क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि आपकी रसोई में रखी ये चीजें नकली हो सकती हैं। जी हां, बाजारों में उपलब्ध मसालों और अन्य चीजों में अक्सर मिलावट की शिकायत आती रहती हैं।
अब आप कैसे पता करेंगे कि आपके किचन में रखे इंग्रीडिएंट्स मिलावटी नहीं हैं? उनकी पहचान करना बहुत आसान है। इस आर्टिकल में आज हम आपको यही बताएंगे। कुछ आसान तरीकों से आप मिलावटी सामग्री का पता कर सकते हैं और अपने परिवार को ऐसी चीजें परोसने से बच सकते हैं।
मिलावट: चाक पाउडर
टेस्ट: एक गिलास पानी में एक चम्मच चीनी कुछ मिनट के लिए मिलाएं। अगर यह घोल सफेद हो जाता है और कुछ अवशेष बॉटम में इकट्ठा हो रहे हैं तो मतलब चीनी में चाक मिलाई हुई है। इसे आप तुरंत अपने किचन से हटा लें।
मिलावट: आर्टिफिशियल कलर, ईंट पाउडर
टेस्ट: एक गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें और मिलाएं। अगर इसे घुमाते हुए आपको पानी में कुछ चमकीले लाल रंग दिखने लगे तो यह आर्टिफिशियल रंग से मिलावट को दर्शाता है जबकि बॉटम में कुछ अवशेष अगर जमा हैं तो मतलब आपकी लाल मिर्च में ईंट पाउडर मिलाया गया है।
इसे भी पढ़ें : इन 4 स्टेप्स की मदद से जानें कि आपका लाल मिर्च पाउडर प्योर है या नहीं!
मिलावट: चाक पाउडर
टेस्ट: इसके लिए भी चीनी वाला टेस्ट करना है। एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिला लें। अगर यह घोल भी सफेद हो गया है और चीनी की तरह इसमें भी कुछ अवशेष तल पर जम गए हैं तो मान लें कि इसमें भी चाक मिलाई हुई है।
मिलावट: भूसा
टेस्ट: एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा पाउडर डालें और हिलाएं। अगर आपके धनिया पाउडर में मिलावट होगी तो उसमें मिलाया हुआ भूसा तुरंत सतह पर तैरने लगेगा जबकि शुद्ध मसाला गिलास के नीचे इकट्ठा हो जाएगा।
मिलावट: स्टार्च, डिटर्जेंट
टेस्ट: थोड़ा सा दूध लेकर लगभग 5 बड़े चम्मच पानी के साथ मिलाएं और उबाल लें। इसके बाद इसे निकालकर एक ट्रांसपेरेंट गिलास में कमरे के तापमान पर ठंडा कर लें। इसमें एक ड्रॉप आयोडीन सॉल्यूशन की डालें और रुकें। अगर आपका दूध नीले रंग का हो गया तो उसमें स्टार्च मिलाया गया है।
अब इसी तरह थोड़ा सा दूध लेकर उसमें 5 बड़ा चम्मच पानी मिलाएं और इसे कुछ मिनट चम्मच से मिक्स करें। अगर दूध में डिटर्जेंट की मिलावट होगी तो आपके दूध में थिक झाग बन जाएगा जबकि शुद्ध दूध में झाग की एक पतली परत होगी।
मिलावट: आर्गेमोन तेल
टेस्ट: एक ट्रांसपेरेंट गिलास में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और उसमें नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे जोर से हिलाएं और मिश्रण को 2-3 मिनट तक गर्म करें। अगर सरसों का तेल थोड़ा सा लाल रंग दिखाता है तो समझें कि इसमें आर्गेमोन तेल मिलाया गया है।
इसे भी पढ़ें : Kitchen Tips: सेंधा नमक में मिलावट की ऐसे करें जांच
मिलावट: चारकोल धूल से रंगे घास के बीज, सॉ डस्ट, स्टार्च
टेस्ट: एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं और इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। मिलावट सतह पर तैरने लगेगी जबकि शुद्ध मसाला गिलास के नीचे बस जाएगा।
वहीं चारकोल डस्ट का पता लगाने के लिए आप थोड़ा सा जीरा पाउडर हाथों में लेकर मसलें। अगर इसके बाद आपकी हथेलियां काली हो जाती हैं, तो यह मिलावट का संकेत देता है।
ऐसे ही न जाने कितने तरीके हैं, जिनसे आप किचन इंग्रीडिएंट्स में किसी तरह की मिलावट का पता लगा सकते हैं। अब आप भी इन उपायों से मिलावटी सामग्री को पहचानें और उसे अपने परिवार को परोसने से बचें।
हमें उम्मीद है ये तरीके आपके काम आएंगे और आप नकली चीजों को पहचानने में सफल होंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।