herzindagi
street food mumbai main

मुंबई की धड़कन कही जाने वाली 6 स्पेशल स्ट्रीट फूडस, जानें इनके बारे में

मुंबई की सांस्कृतिक विविधता उसके स्ट्रीट फूडस में देखने को मिलती है। आइए जानते हैं मुंबई की धड़कन कही जाने वाली 6 स्पेशल स्ट्रीट फूडस बारे में।
Editorial
Updated:- 2019-02-14, 11:56 IST

सपनों का शहर मुंबई, जहां रोज लाखों लोग अपनी आंखों में दुनिया जीतने का सपना लिए कदम रखते हैं। यहां से जुड़ी हर बात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बात चाहे यहां के गणेश उत्सव की हो, यहां की नाइट लाइफ की हो, यहां मिलने वाले अलग-अलग तरह के खाने की हो, यहां मौजूद फिल्मी दुनिया की हो या फिर यहां आम से खास का सफर तय करने वाले लोगों की, मुंबई शहर की बात करते ही आंखों में चमक आ जाती है। मुंबई शहर की बात ही निराली है। मुंबई शहर में हर प्रांत, हर शहर से लोग आकर बसे हुए हैं इसलिए यहां के खान-पान में वही विविधता दिखती है। मुंबई की सांस्कृतिक विविधता उसके स्ट्रीट फूडस में देखने को मिलती है। मुंबई में मुस्लिम, गुजराती, दक्षिण भारतीय, पारसी और महाराष्ट्रीयन सभी जाती धर्म के लोग रहते हैं, इसलिए स्ट्रीट फूड भी सभी के स्वाद को ध्यान में रखकर परोसा जाता है। यहां की सबसे अच्छी बात यह है की यहां मिलने वाला स्ट्रीट फूड आपकी जेब पर बोझ नहीं डालता। हम आपको बताने वाले हैं मुंबई के ऐसे ही 6 स्पेशल स्ट्रीट फूड के बारे में।

street food mumbai inside

इसे जरूर पढ़ें: अब मुंबई के बीचों बीच आप कर सकती हैं परफेक्ट डिनर डेट

1. वड़ा पाव

वड़ा पाव या गरीब आदमी का बर्गर, मुंबई स्ट्रीट फूड व्यंजनों में शीर्ष पर है। यह एक पाव होता है जिसमें मैश किया हुआ भरवां आलू का वड़ा डालकर बनाया जाता है। इस फूड को मसालेदार और मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है और साथ में होती है तली हुई मिर्च और लहसुन चटनी।

street food mumbai inside

2. मिशल पाव

मिसल पाव एक लोकप्रिय बॉम्बे स्ट्रीट फूड है। जिसे आलू भाजी, पोहा, चिवड़ा, कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर बनाया जाता है। मुंबई का यह गर्म और मसालेदार स्ट्रीट फूड पाव और दही के साथ खाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: इंडिया की फेमस मार्केट्स देखने के लिए इन 7 जगहों पर जाना ना भूलें

3. पाव भाजी

एक और लोकप्रिय बॉम्बे स्ट्रीट फूड है पाव भाजी। इसमें सभी तरह की सब्जियों के मिक्स से बनी भाजी को सीके हुए पाव के साथ सर्व किया जाता है और ऊपर से ढेर सारा बटर डाला जाता है।

4. भेल पुरी और सेव पुरी

भेल पुरी और सेव पुरी मुंबई में स्ट्रीट फूड के सबसे अच्छे व्यंजनों में से एक हैं। मुंबई में स्ट्रीट फूड के शाकाहारी रेसिपीज में से भेल पुरी और सेव पुरी सबसे लोकप्रिय हैं। भेल पुरी एक मराठी चाट है जिसे पके हुए चावल, सब्जियों और एक तीखी इमली की चटनी से बनाया जाता है। सेव पुरी एक और चाट है जो अनिवार्य रूप से पुरी से बना होता है जो कि सूखे आलू, प्याज, 3 तरह की चटनी (इमली, मिर्च और लहसुन) से बनाया जाता है और सेव (छोले के आटे के पेस्ट से बने कुरकुरे नूडल्स के छोटे टुकड़े) के साथ सर्व किया जाता है। यह कच्चे आम या नींबू और चाट मसाला के साथ खाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: दही से ऐसे बनाए इंडिया का फेमस स्ट्रीट फूड मैसूर बोन्डा

5. बटाटा वड़ा

बटाटा वड़ा जो की आलू बोंडा के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय मुंबई स्ट्रीट फूड है जिसमें मैश किये हुए आलू को बेसन में लपेटकर डीप-फ्राइड करके बनाया जाता है। इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर का मसाला मिलाया जाता है और इस डिश को हरी चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है।

street food mumbai inside

6. बॉम्बे सैंडविच

बॉम्बे सैंडविच मुंबई का एक स्ट्रीट फूड है जो चुकंदर, उबले हुए आलू, खीरे, प्याज के छल्ले और उसके बीच पुदीने की चटनी के साथ मक्खन युक्त सफेद ब्रेड स्लाइस से बनाया जाता है। यह सैंडविच टोस्टेड वेरिएंट के साथ आता है।

Photo courtesy- (VegeCravings, Times Food, lushesfood & shiba's cuisines)

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।