सोनीपत में परिवार के साथ इन मंदिरों के दर्शन का बनाएं प्लान, यहां हर दिन होती है भक्तों की भीड़

सोनीपत में स्थित इन मंदिरों में दर्शन के लिए लोग दूसरे शहरों से भी आते हैं। यहां आपको त्योहारों के समय ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।
sonipat famous temples must visit with family

सोनीपत में ऐसे कई मंदिर है, जिनका इतिहास वर्षों पुराना है। अक्सर लोग त्योहारों पर ऐसे मंदिर के दर्शन करने का प्लान बनाते हैं, जिसका कनेक्शन भगवान से खास जुड़ा रहता है। कई लोग अपने शहर में ऐसे मंदिर की भी तलाश करते हैं, जहां कभी भगवान स्वयं धरती पर आए थे। इसके साथ ही उन्हें ऐसे मंदिर में जाना पसंद होता है, जिसके प्रति भक्तों की अधिक श्रद्धा होती है। सोनीपत में ऐसे कई मंदिर है, जिसे भक्त इच्छा पूरी करने वाली जगह मानते हैं। यहां दर्शन के लिए आने वाले लोगों को मानना है कि जो भी यहां सच्चे मन से आता है। भगवान उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोनीपत के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

खाटू श्याम धाम सोनीपत

sonipat famous temples must visit with family1

अनाज मंडी रोड पर स्थित इस मंदिर में आपको जाने के लिए किसी त्योहार का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस मंदिर में हमेशा माहौल बना रहता है। हरियाणा में दूर-दूर से पर्यटक यहां दर्शन के लिए आते हैं। जो लोग राजस्थान के बाबा के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो आप सोनीपत में स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां मंदिर में आपको खाटू श्याम बाबा के साथ-साथ राधा कृष्ण और भगवान हनुमान जी और शिव जी के दर्शन का भी मौका मिलेगा। मंदिर साफ-सुथरा और सुंदर है, इसलिए यह लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है।

  • लोकेशन- रोहतक रोड, मुख्य द्वार नई अनाज मंडी के पास, हरियाणा
  • समय- सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक

एटलस राम मंदिर

भगवान राम को समर्पित इस मंदिर के प्रति लोगों का श्रद्धा गहरी है। हर दिन यहां लोग दर्शन के लिए सुबह-शाम जाते हैं। लेकिन शाम के समय इस मंदिर में आपको ज्यादा लोग मिलेंगे। वीकेंड पर भी लोग यहां दर्शन के लिए ज्यादा आते हैं। मंदिर मेन रोड पर स्थित है, इसलिए यहां पहुंचने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मंदिर में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह सोनीपत में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- एटलस रोड, मॉडल टाउन, सोनीपत, हरियाणा
  • समय- सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहता है, इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक यह भगवान श्री राम जी के विश्राम का समय है। शाम को 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है।

काली माता मंदिर

काली माता मंदिर

इस मंदिर को सोनीपत के सबसे पुराने मंदिरों मे से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत जितना प्राचीन है, कई लोग इस मंदिर को 6000 वर्ष पुराना भी मानते हैं। यहां दर्शन के लिए आने वाेल लोगों का कहना है कि महाभारत के युद्ध से पहले पांडवों ने देवी काली से प्रार्थना की थी।

  • लोकेशन- 2249+X4C, सोनीपत, हरियाणा
  • समय- सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP