आज के समय में काम की तलाश में दूर-दूर से लोग दिल्ली आते हैं। यहां पर आपको कई राज्यों के लोग मिल जाएंगे, जो पढ़ने या काम करने के लिए यहां पर आए हैं। वैसे दिल्ली में दिल्लीवासियों के अलावा सर्वाधिक बिहार के लोग नजर आएंगे, जो हर लेवल पर कुछ ना कुछ काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जब घर की याद सताती है तो उन्हें सबसे पहले घर का बना ऑथेटिंक खाना खाने का मन होता है।
लिट्टी चोखा जैसे बिहारी फूड सिर्फ टेस्ट बड को ही शांत नहीं करते, बल्कि आपकी आत्मा तक को तृप्त करते हैं। लेकिन दिल्ली में रहते हुए ऑथेटिंग बिहारी फूड खाना आपके लिए शायद मुश्किल हो। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आप वास्तव में गलत हैं।
दिल्ली में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं, जो बिहारी फूड सर्व करती हैं। आप वीकेंड पर वहां बेहद आसानी से जा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में-
कैफे लोटा
दिल्ली के शहर में एक लोकप्रिय, रेस्तरां, कैफे लोटा बिहार का प्रामाणिक स्वाद प्रदान करता है। राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में स्थित यह कैफे आपको टेस्टी फूड और अद्भुत वातावरण पेश करता है। हालांकि उनका मेन्यू बिहारी फूड च्वाइॅसेस के मामले में थोड़ा सीमित है, लेकिन हर व्यंजन का स्वादिष्ट जायका आपको बिहार के गांवों में ले जाता है। आप यहां पर कुछ अच्छे पल खुद के साथ बिहारी फूड खाते हुए बिता सकती हैं।
भोजपुरिया
Image Credit: The Food Talks Insta Account
दिल्ली के द्वारका के इलाके में स्थित इस भोजनालय ने अपने ऑथेटिंक बिहारी फूड टेस्ट के कारण कम समय में बेहद लोकप्रियता हासिल की है। भले ही आप उनके मेनू से जो भी ऑर्डर करें, आपको टेस्ट के साथ कोई समझौता नहीं करना पडे़गा।
इसे भी पढ़ें:इन बिहारी लजीज खानों को एक बार ज़रूर ट्राई करें
अगर आप काम से लौटकर यहां जाने का प्लॉन कर रही हैं तो यहां पर मिलने वाली स्वादिष्ट थालियों का आनंद उठाएं, जो रात को 11 बजे तक सर्व की जाती हैं।
मिस्टर लिट्टीवाला
Image Credit:Bihari Hain Insta Account
बिहारी भोजन के शौकीन लोगों दिल्ली में स्थित इस भोजनालय का दौरा अक्सर करते हैं। लक्ष्मी नगर की खस्ताहाल सड़कों में बसा यह छोटा भोजनालय अपने टेस्टी व्यंजन के रूप में प्रामाणिक बिहारी जायके को सर्व करने के लिए जाना जाता है। उनकी खस्ता लिट्टी चोखा यकीनन किसी भी बिहारी फूड लवर के टेस्ट बड को शांत करने के लिए पर्याप्त है।
बिहार की रसोई
Image Credit:Bihari Hain Insta Account
अगर आप बार-बार दिल्ली हाट जाती हैं तो आप इस जगह के बारे में जरूर पता होगा। दिल्ली हाट में प्रामाणिक बिहारी व्यंजन परोसने वाली यह रसोई काफी फेमस है। अगर आप यहां पर हैं और कुछ अच्छा व अलग खाने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप बिहार की रसोई में एक बार जरूर जाएं। यकीन मानिए, अगर आपको बिहारी फूड पसंद है तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं दिल्ली के इन बेहद खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स के बारे में
गांव रेस्त्रां
अपने भोजन और माहौल के साथ यह रेस्त्रां बिहारी और राजस्थानी संस्कृति को पेश करता है। यहां एक पारंपरिक रेस्तरां से अधिक है। यह रेस्त्रां साकेत में स्थित है और अगर दो लोग यहां पर जाकर बिहारी फूड को टेस्ट करते हैं तो उन्हें करीबन 700-800 रूपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
Recommended Video
तो अब आप बिहारी फूड को टेस्ट करने के लिए सबसे पहले किस जगह को एक्सप्लोर करना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों