herzindagi
Vinegar for removing insects from cauliflower

Kitchen Tips: तुरंत बाहर निकल आएंगे फूलगोभी में छिपे कीड़े, उबलते समय पानी में डालें यह चीजें

How to remove cauliflower worms: फूलगोभी से कीड़े निकालना काफी मुश्किल काम होता है। आज हम आपको गोभी से कीड़े हटाने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-06, 16:43 IST

फूल गोभी की सब्जी अधिकतर हर किसी को खाना पसंद होता है। इसका स्वाद बच्चे से बड़े सबके दिल को भा जाता है। सब्जी के अलावा गोभी से डिशेज और पराठे भी बनते हैं। साथ ही, फूलगोभी में कई प्रकार के पोषक-तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में यह सब्जी हर किसी को खानी चाहिए। वैसे तो गोभी आजकल आपको हर सीजन में देखने को मिल जाएगी, लेकिन सर्दियों में आने वाली गोभी सीजन की होती है। इसका स्वाद भी काफी बेहतर होता है। गोभी खाने में जहां स्वादिष्ट लगती है वहीं इसको साफ करना काफी मुश्किल होता है। दरअसल, गोभी में कीड़े होते हैं। ऐसे में इसको काटते और उबालते वक्त समय हमें सावधानी बरतनी होती है ताकि सभी कीड़े निकल जाएं, लेकिन इसके बावजूद भी गोभी के अंदर कीड़े रह जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप गोभी के अंदर से एक-एक कीड़ा बाहर निकाल सकती हैं।

फूलगोभी से कीड़ा निकालने के आसान तरीके

आप नीचे इस लेख में बताए जा रहे इन तरीकों की मदद से बेहद आसानी से फूलगोभी के अंदर के कीड़ों को बाहर निकाल सकती हैं।

kitchen hacks

फिटकरी डालें

आप बाजार से फूलगोभी लाकर उसके टुकड़े कर लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उसे गर्म करें। जब पानी उबल जाए तो उसमें सबसे पहले एक टुकड़ा फिटकरी का डालना है और इसे पूरे पानी में घुमा दें। इसके बाद आपको फूलगोभी के टुकड़े भी डाल देने हैं। थोड़ी देर बाद आप देखेंगी गोभी के सारे कीड़े पानी में नजर आने लग जाएंगे। साथ ही गोभी के ऊपर जमा गंदगी भी हट जाएगी।

ये भी पढ़ें: Gobhi Achari Sabzi Recipe: गोभी की ऐसी सब्जी आपने खाई नहीं होगी, हर बाइट में होगी स्वाद की बारिश

alum uses

सिरके से हटाएं

आप सिरके यानि सफेद विनेगर की मदद से भी गोभी के कीड़ों को बाहर निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना है और उसमें विनेगर डालकर मिक्स करना है। अब आपको गोभी के टुकड़ों को इस पानी में डालकर उबालना है। गोभी के अंदर छिपे कीड़ें आपको नजर आने लगेंगे।

ये भी पढ़ें: पत्ता गोभी के कीड़े निकालने और साफ करने के ये टिप्स आएंगे आपके काम

vinegar

हल्दी का करें यूज

आप गोभी में से कीड़ें निकालने के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको उबलते पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर उबालना है। इसके बाद इसमें गोभी डालकर उबालें। आप देखेंगी गोभी के कीड़े सब निकल जाएंगे।

turmeric uses

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।