herzindagi
sawan special shiva temples to visit near rishikesh under 20 km distance

ऋषिकेश से मात्र 20 किमी की दूरी पर हैं सुंदर भोलेनाथ के मंदिर, जानें कैसे पहुंच सकती हैं आप

इन मंदिरों की खासियत यह है कि इनका इतिहास सदियों पुराना है। इसकी ऐतिहासिक दीवारें और बनावट इसके इतिहास को समेटे हुए है। लोग दूर-दूर से इन मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-11, 14:59 IST

सावन शुरू होने के बाद अब हर कोई भोलेनाथ के ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में सर्च कर रहा है। जगह-जगह घूमने गए लोग, आस-पास फेमस शव मंदिर खोज रहे हैं। अगर आप इस समय ऋषिकेश घूमने गई हैं और आस-पास फेमस शिव मंदिर सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश के आस-पास स्थित सुंदर और फेमस भोले बाबा के मंदिरों के बारे में बताएंगे।

नीलकंठ महादेव मंदिर

यह मंदिर देश के सबसे खास मंदिरों में गिना जाता है। यह भोले बाबा को समर्पित है और इसे चमत्कारी मंदिर में से भी एक माना जाता है। लोगों का मानना है कि जो भी लोग यहां आते हैं, सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं, भोले बाबा उनकी मुरादें सुनते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो सुबह-सुबह जाना आपके लिए अच्छा होगा, क्योंकि आप ट्रैफिक में नहीं फंसेगे।

  • नीलकंठ महादेव मंदिर से लक्ष्मण झूला से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है। 

इसे भी पढ़ें- डमरू की आवाज तो कहीं दो भाग में बंटा हुआ है शिवलिंग, ये हैं हिमाचल प्रदेश के रहस्यमयी शिव मंदिर

sawan special shiva temples to visit near rishikesh under 20 km distance1

भूतनाथ मंदिर, ऋषिकेश

इस लिस्ट में दूसरा सबसे आकर्षक मंदिर भूतनाथ मंदिर है। यह मंदिर इतना अनोखा और सुंदर है कि यह दिन और रात हमेशा लोगों को आकर्षित करता है। इस मंदिर की बनावट अनोखी है। आप पैदल भी यहां पहुंच सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस समय लक्ष्मण झूला पर काम चल रहा है, इसलिए आप लक्ष्मण झूला के एक छोर से दूसरे छोर नहीं जा सकतीं।

  • लक्ष्मण झूला से यह मंदिर लगभग 10 मिनट की दूरी पर है। 

इसे भी पढ़ें- गाजियाबाद से केदारनाथ जाने के लिए सही ट्रिप प्लान है जरूरी, बजट में बाबा के दर्शन के लिए इन हैक्स को करें फॉलो

sawan special shiva temples to visit near rishikesh under 20 km distance3

चंद्रेश्वर महादेव मंदिर

ऋषिकेश के पास फेमस शिव मंदिरों की बात हो रही है, तो इसमें चंद्रेश्वर महादेव मंदिर का नाम जरूर आएगा। यह चंद्रभागा स्थित गंगा तट पर बना हुआ है। ट्रैफिक की वजह से यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय भी लग सकता है। माना जाता है कि यह वही मंदिर है, जहां चंद्रमा ने लगभग 10 हजार वर्षों तक तपस्या की थी और जिसके बाद उन्हें दक्ष प्रजापति के श्राप से मुक्ति मिली थी। तभी भोले बाबा ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया था।

  • लक्ष्मण झूला से चंद्रेश्वर महादेव मंदिर की दूरी लगभग 20 मिनट की है। 

sawan special shiva temples to visit near rishikesh under 20 km distancess

भोले बाबा के इन मंदिरों के अलावा आप ऋषिकेश के पास त्रयंबकेश्वर मंदिर, श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र मंदिर और शिव काली मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। बारिश के मौसम में घूमने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप  ऋषिकेश के पास इन मंदिरों का नजारा देखने भी जा सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।