शो ‘क़यामत’, ‘इश्क़ का रंग सफ़ेद’ और ‘लव का है इंतज़ार’ में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वाली संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। फैशन, फिटनेस और डांस की दुनिया में भी वो काफी मशहूर है। संजीदा साल 2003 में फ़िल्म ‘बाग़बान’ में छोटे से रोल में दिखाई दी थीं और इतने साल बाद वो आज भी वैसी ही दिखती हैं।
लेकिन, ऐसा नहीं है कि संजीदा अपने आपको फिट रखने के चक्कर में फ़ूड से अपने प्यार को अलविदा कह देती हैं। उनका कहना है कि वो अपने पसंदीदा फ़ूड को कभी ना नहीं कहती। हमसे ख़ास बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा फ़ूड के अलावा वनिला आइस क्रीम से बनने वाले स्पेशल शेक के बारे में भी बात की।
Image Credits: @iamsanjeeda/Instagram
संजीदा ने बताया कि उनका पहला प्यार पिज़्ज़ा है। संजीदा ने कहा कि उन्हें पिज़्ज़ा का बेस क्रिस्पी पसंद है और उस पर खूब सारे वेजिज़ और चीज़ भी उन्हें अच्छे लगते है। संजीदा ने बताया कि वो कई बार घर पर पिज़्ज़ा बनाने का ट्राय करती हैं मगर, उन्हें अपने हाथ का बना कोई खाना पसंद नहीं आता। चिकन पिज़्ज़ा भी उनके पसंदीदा पिज़्ज़ा में से एक है।
संजीदा ने बताया कि उन्हें पास्ता इतना पसंद है कि वो फ्रिज में रखा ठंडा पास्ता भी खा लेती हैं। ग्रीन, रेड और व्हाईट उन्हें हर तरह का पास्ता पसंद है। इसमें मशरूम और सोया डाल कर खाना भी उन्हें अच्छा लगता है। चीज़ की शौक़ीन हैं मगर, पास्ता में उन्हें चीज़ नहीं पसंद। उनका कहना है कि चीज़ की वजह से पास्ता के टेस्ट में बहुत बदलाव आ जाते हैं जो उन्हें नहीं पसंद। मुंबई के रोड साइड पास्ता भी उन्हें बेहद अच्छे लगते हैं।
Image Credits: @iamsanjeeda/Instagram
Read more: घर पर वेजिटेबल पास्ता बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए
संजीदा ने बताया कि वो कॉर्न या टमाटर के सूप में भी उबले पास्ता डाल लेती हैं। संजीदा ने कहा, “सूप पीते हुए बीच में कुछ खाने जैसा आए तो वो बहुत अच्छा लगता है। मैं कई बार उबले हुए पास्ता को स्प्राउट्स में मिलाकर भी खाती हूँ, इसपर चाट मसाला, निम्बू की बूंदें और फ्रेश धनिया के पत्ते भी डालती हूँ। यह टेस्टी भी होता है और हेल्दी भी।“
Read more: Food tips: संजीदा शेख ने कहा डिनर टेबल के सामने होगा शीशा तो नहीं बढ़ेगा आपका वजन
Image Credits: @iamsanjeeda/Instagram
संजीदा ने बताया कि उन्हें जीतना पास्ता और पिज़्ज़ा पसंद है उतना ही उन्हें स्वीट्स भी पसंद है। संजीदा ने कहा कि वो घर पर बने स्वीट्स बहुत पसंद करती हैं। घर की बनीं रबड़ी और खीर उन्हें बहुत अच्छी लगती है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में वनिला आइस क्रीम का मैंगो शेक बनाना सीखा है। संजीदा ने कहा, “यह बहुत ही इजी है, आम के टुकड़े लीजिये इसमें वनिला आइसक्रीम और थोड़ा सा चॉकलेट सॉस डालकर ग्राइंडर में पीस लें... बस तैयार है आपका टेस्टी शेक!
खाने से अपने प्यार के बारे में बात करते हुए संजीदा ने कहा कि वो खाने के साथ साथ वर्कआउट भी खूब करती हैं। डांस उन्हें पसंद है और इससे काफी कैलोरी बर्न होती है इसलिए, वो रोज़ डांस करती हैं जिसकी वजह से वो रोज़ इस तरह की टेस्टी चीज़ें खा सके। संजीदा ने अपने फैन्स से भी यही कहा कि भूखे रहने से वेट लॉस नहीं होता बल्कि, वर्कआउट करने से आप अपने आपको हेल्दी बना सकते हैं। संजीदा ने यह भी कहा कि जो लोग वर्कआउट नहीं करना चाहते उन्हें कुछ डांस फॉर्म्स सीखने चाहिए, भले ही वो बॉलीवुड, फ्री स्टाइल या फिर ज़ूम्बा क्यों न हो। और अगर आप इनमे से कुछ नहीं कर सकते तो आपको अपने चटकारे कम करने पड़ेंगे और हेल्दी खाना खाना पड़ेगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।