इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए दिल्ली की इन फॉरेस्ट लोकेशन को जरूर करें विजिट

दिल वालों की दिल्ली के नाम मशहूर ये शहर जहां एक तरफ अपने भीड़-भाड़ वाली जगह से जाना जाता है। वहीं यहां पर तमाम ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां जाकर आप फोटोशूट करा सकती हैं।

 
best forest around delhi

सोशल मीडिया के दौर में लोग रील और फोटो पोस्ट करने के लिए खुली, शांत और साफ हवा वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। वहीं अधिकतर लोग पहाड़, झरने और घने पेड़ पौधे वाली जगह तलाशते हैं। हालांकि, अगर आप भी अपने सोशल मीडिया पेज के लिए किसी ऐसी जगह को खोज रहे हैं। लेकिन ज्यादा ट्रैवल नहीं करना चाहते हैं। आप दिल्ली में ही रहते हैं, तो बता दें, कि यहां पर कई ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आप खुली वादी और जंगल वाली फीलिंग लेने के साथ फोटोशूट भी करा सकती है।

बेशक दिल्ली शहर भीड़-भाड़ और प्रदूषण के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद यहां पर कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिसे देखने के बाद यहां से आपका जाने का मन नहीं करेगा। चलिए जानते हैं उन 'हिडेन जेम प्लेस' के बारे में।

दक्षिणी रिज फॉरेस्ट (Southern Ridge Forest)

Southern Ridge Forest

सोशल मीडिया पर पहाड़, पेड़ पौधों वाली तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप इन जगहों को सर्च कर रहे हैं, तो आप दिल्ली में मौजूद दक्षिणी रिज फॉरेस्ट का रुख कर सकते हैं। यह फॉरेस्ट दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर लगभग 6,200 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां का शांत और खूबसूरत नजारा बेहद ही अद्भुत है। सुबह और शाम के समय पर यहां आप फोटो खिंचवा सकती हैं। यहां आपको तितलियों की 80 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप

संजय वन (Sanjay Forest)

best forest around delhi sanjay van

दिल्ली में मौजूद जंगलों में से एक संजय वन अपने खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। यहां पर सुबह के समय जाकर शांत और आकर्षक नजारों का आनंद ले सकती हैं। इसके साथ ही एक से बढ़कर एक तस्वीर खिंचवा सकती हैं।

जहांपनाह फॉरेस्ट (Jahanpanah Van)

देश की राजधानी में स्थित जहांपनाह फॉरेस्ट लगभग 435 एकड़ में फैला हुआ खुबसूरत जंगल है। यहां पर सुबह और शाम के समय अक्सर परिवार व दोस्तों के साथ सैर पर आते हैं। इस समय पर यहां आकर आप फोटो खिंचवा सकती हैं।

उत्तरी रिज (कमला नेहरू रिज), नॉर्थ कैंपस (Kamla Nehru Ridge)

Kamla Nehru Ridge

इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए आप उत्तरी रिज, नॉर्थ कैंपस का भी आ सकती हैं। यहां आपको पेड़-पौधों से लेकर तालाब, पक्षी देखने को मिल जाएंगी। यहां पर तस्वीर निकलवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Wikipedia,Delhi Government Tourist Page

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP