Republic Day Theme restaurant: भारत के इन रेस्टोरेंट्स में मिलेगा देशभक्ति और स्वाद का शानदार संगम, फैमिली के साथ करें एक्सप्लोर

आज हम आपको लिए कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स लेकर आए हैं, जहां पर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। इन जगहों पर आपको तिरंगा थीम के कई व्यंजन चखने को मिलेंगे, जिन्हें खासतौर से गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाया जाता है। 
image

हमारा संविधान साल 26 जनवरी 1950 के यानी आज ही के दिन लागू हुआ था। इसलिए यह दिन हमारे देश के लिए बहुत मायने रखता है और हमें उत्साह, जोश और उमंग से भर देता है। हालांकि, इस बार हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसकी हर जगह पर तिरंगा थीम से सजावट की जाती है और तिरंगा व्यंजन बनाकर सेलिब्रेट किया जाता है, न सिर्फ दिल्ली बल्कि मुंबई, कोलकाता और गुरूग्राम आदि के रेस्तरां में स्पेशल तिरंगा थीम के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

लोग इन व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए यहां अपनी फैमिली के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आप भी बाहर खाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम रेस्टोरेंट्स को सेलेक्ट करने में थोड़ी मदद कर देते हैं। आप इन जगहों पर तिरंगा मोमोज, तिरंगा बिरयानी, तिरंगा केक और भी कई दिलकश डिशेज का स्वाद ले सकते हैं। यह आपको राष्ट्र के प्रति अपने प्यार को और भी गहरा महसूस कराएंगे।

हयात सेंट्रिक जुहू, मुंबई

tricolour dining Mumbai

अगर आप मुंबई में रहते हैं और गणतंत्र दिवस में बाहर खाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको हयात सेंट्रिक जुहू रेस्टोरेंट जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको इनक्लूजन ब्रंच की शानदार मेजबानी मिलेगी, जो देश की संस्कृतियों की याद दिलाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-रेस्टोरेंट वाले छुपाते हैं आपसे मेन्यू से जुड़ी ये बातें, अगली बार जाएं तो पूछना न भूलें

यहां पर आपको अपने हिसाब से व्यंजन को ऑर्डर कर सकते हैं। यहां के ब्रंच में आपको तिरंगे से प्रेरित व्यंजन मिलेंगे, जो न केवल आपकी भूख शांत करेंगे, बल्कि आपके दिल में देशभक्ति का जश्न भी भर देंगे।

कीमत- 3000 रुपये।

आईटीसी मराठा

5 Spots In Delhi-NCR To Enjoy Holiday Dinner With Family

आईटीसी मराठा के साथ गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट किया जा सकता है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं, क्योंकि इसका सिग्नेचर रेस्तरां में खाना खाने में अलग ही मजा आएगा। यहां के पवेलियन में खास तिरंगा के बुफे लगता है, जिसमें आपको पारंपरिक रोस्ट, मीठे व्यंजन, चाट काउंटर और देश के अलग-अलग व्यंजन मिलेंगे।

अगर आपको बिरयानी खानी है तो यह ऑप्शन भी यहां मिलगा। बता दें यह बुफे 26 जनवरी की दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक संडे ब्रंच लगेगा। इसकी कीमत 3300 से शुरू होगी और व्यंजन के हिसाब से बढ़ती रहेगी। आप यहां पर जाने के लिए टेबल पहले से बुक कर सकते हैं।

कीमत- 3000 से शुरू।

ब्लूबॉप कैफे

Celebrate Republic Day At These Restaurants Across India

इस गणतंत्र दिवस पर ब्लूबॉप कैफ को तिरंगा थीम से सजाया जाएगा। साथ ही, आपको तिरंगा थीम के खास व्यंजन भी मिलेंगे। आप यहां पर तिरंगा पिज्जा से लेकर मॉकलेट का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको तिरंगा थीम के खास व्यंजन मिलेंगे जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेंगे।

अगर आप भी अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस कैफे में को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हालांकि, यहां पर आपको थोड़ा महंगा खाना मिलेगा, लेकिन स्वाद ऐसा कि आप हमेशा याद रखेंगे।

कीमत- 3000 रूपये।

द सैफरोन बुटीक

अगर आप अपने पार्टनर के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो द सैफरोन बुटीक को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह न सिर्फ पॉकेट-फ्रेंडली है, बल्कि क्लासिक भी है। आप यहां संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है जैसे- आप मटन रोगन जोश, कढ़ाई पनीर, तंदूरी चिकन आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

साथ ही, गणतंत्र दिवस के मौके पर आपको थीम फूड भी मिलेंगे। शाम को इस जगह पर आपको बहुत ही मजा आएगा, बस तिरंगा थीम के कपड़े वियर करें और इसके आसपस की जगहों को भी एक्सप्लोर करें।

कीमत- 2500 रुपये।

बारिश मून बार एंड ब्रेवरी

Across india for fun and tricolour dining menu

अगर आप नोएडा के आसपास रहते हैं, तो इस रेस्टोरेंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको तिरंगा थीम के हर व्यंजन मिलेंगे। हालांकि, आप नॉर्मल फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने का मौका मिलेगा। हालांकि, आप ऑर्डर अपनी बजट के हिसाब से कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Republic Day Recipe: गणतंत्र दिवस पर बनाएं स्पेशल स्टफ्ड पराठा, स्वाद और पोषण होगा भरपूर

बता दें कि नोएडा का सबसे फेमस रेस्तरां हैं, जहां आप वेज से लेकर नॉन वेज जैसे- भरवा तंदूरी आलू, रारा गोश्त, तंदूरी मशरूम, चिकन कीमा, दही के शोले, मिर्च पनीर सूखी आदि डिशेज का लुत्फ उठा सकते हैं।

कीमत- 2500 रुपये।

इन जगहों के अलावा, आप थाइम और व्हिस्की रेस्टोरेंट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ साझा कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP