पुष्कर मेला राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति, रंग-बिरंगे कपड़े और लोक संगीत का अच्छा मिश्रण है। वैसे तो यह मेला विशेष रूप से ऊंटों और अन्य पशुओं के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला अलग-अलग तरह की चीजों का भी संगम है। लोग यहां शॉपिंग करने के लिए भी आते हैं। पुष्कर मेले में राजस्थानी हस्तशिल्प, आभूषण, कपड़े, और सजावटी वस्तुएं खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा इस मेले में आपको पारंपरिक लोक नृत्य, गीत, कठपुतली शो और विभिन्न तरह के मनोरंजन गतिविधियों का मजा भी उठाने का मौका मिलेगा।
पुष्कर से अजमेर
पुष्कर से अजमेर घूमना आसान और फायदेमंद है, क्योंकि यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। दोनों शहर एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। पुष्कर से अजमेर की दूरी 15 किमी है। आप आधे घंटे में आसानी से यहां पहुंच जाएंगे। इसलिए पुष्कर घूमने आ रहे लोग, अजमेर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अजमेर आप सार्वजनिक वाहन जैसे ऑटो रिक्शा, बसें और टैक्सी से भी यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, पुष्कर में रेल सेवा भी है जो अजमेर तक जाती है।
इसे भी पढ़ें- Pushkar Camel Fair 2024: नवंबर में इतने दिनों तक चलने वाला है पुष्कर ऊंट मेला, राजस्थान जा रहे लोगों को होगा बड़ा फायदा
पुष्कर से जयपुर
जयपुर राजस्थान के सबसे सुंदर जगहों में से एक है। इस शहर की सबसे अच्छी बात यह है कि पुष्कर से यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। पुष्कर से जयपुर की दूरी 141 किमी पर है। 3 घंटे में आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। यहां भी आप सार्वजनिक वाहन जैसे ऑटो रिक्शा, बसें और टैक्सी से आसानी से आ सकते हैं। लेकिन अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं, तो आपको बस से यात्रा करने का प्लान बनाना चाहिए। पुष्कर से जयपुर के बीच अच्छी सड़कें हैं, इसलिए पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। जयपुर में आप आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जल महल जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर घूमकर जरूर आएं।
पुष्कर से किशनगढ़
किशनगढ़ अपने संगमरमर के पत्थरों और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। अगर आप पुष्कर के पास ही कहीं 1 दिन का ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यह यात्रा आप सड़क मार्ग से आसानी से पूरी कर सकते हैं। आपको यहां पहुंचने में करीब 1 घंटे का समय लगेगा। क्योंकि पुष्कर से किशनगढ़ लगभग 3.9 किमी है। पुष्कर और किशनगढ़ के बीच नियमित बस सेवाएं चलती रहती है। इसलिए आपको यात्रा में परेशानी नहीं होगी। यह पुष्कर के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों