herzindagi
image

दुनिया भर क्रिसमस फूड के ये ट्रेडिशन्स है पॉपुलर, लोग बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्सा

क्या आपको पता है कि यूरोपीय देशों में क्रिसमस में अलग ही समां बंध जाता है। विदेश में क्रिसमस को लेकर अलग-अलग परंपरा निभाई जाती हैं। क्या आपको पता है कि क्रिसमस के फूड ट्रेडिशन्स में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं? आइए ऐसे ही कुछ ट्रेडिशन्स के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2024-12-19, 19:36 IST

क्रिसमस ईव और क्रिसमस का दिन बहुत ही खास होता है। यह उत्सव दिसंबर से लेकर जनवरी तक चलता है। लोग दिसंबर का इंतजार पूरे साल भर करते हैं। इस दिन बड़ी दावत होती है। दस्तरखान सजते हैं और लोग भोजन से जुड़ी तमाम परंपराएं मनाते हैं।

फादर क्रिसमस और रूडोल्फ के लिए थैंक-यू ड्रिंक और स्नैक छोड़ना एक परंपरा है, तो कहीं सात डिशेज की फीस्ट की मेजबानी की जाती है। चलिए इस लेख में आपको बताएं कि दुनियाभर में कौन-सी लोकप्रिय परंपराएं मनाई जाती हैं।

1. रोस्टेड टर्की और पेकन पाई, यूनाइटेड स्टेट्स

roasted turkey in us

यूनाइटेड स्टेट्स में क्रिसमस डिनर में अक्सर रोस्टेड टर्की या हैम को मुख्य व्यंजन के रूप में परोसा जाता है। साथ में मैश किए हुए आलू, क्रैनबेरी सॉस और ग्रीन बीन कैसरोल भी होता है। पेकन पाई, पंपकिन पाई और क्रिसमस कुकीज जैसी मिठाइयां उत्सव के खाने में मिठास भर देती हैं। एगनोग, एक मलाईदार मसालेदार पेय, छुट्टियों के मौसम में पारंपरिक रूप से पसंद की जाती है।

2. क्रिसमस पुडिंग और मिंस पाई, यूनाइटेड किंगडम

यूके का क्रिसमस भोज बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसमें रोस्टेड टर्की, स्टफिंग और भुनी हुई सब्जियां टेबल पर सजाई जाती हैं। क्रिसमस पुडिंग, ड्राई फ्रूट्स और ब्रांडी से बनी एक स्वादिष्ट स्टीम्ड मिठाई है, जिसे परोसने से पहले स्मोक किया जाता है। मसालेदार फलों के मिश्रण से भरी मिंस पाई, इस मौसम में पॉपुलर व्यंजन है।

इसे भी पढ़ें: भारत के इन अलग-अलग राज्यों की Traditional Dishes को जरूर करें ट्राई

3. सेवन फिशेज फीस्ट, इटली

इटली में, क्रिसमस ईव को सेवन फिशेज फीस्ट के रूप में मनाया जाता है, जो मांस से परहेज करने की परंपरा है। व्यंजनों में बैकाला (नमकीन कॉड), कलामारी, क्लैम और अन्य सीफूड व्यंजन शामिल हो सकते हैं। पैनेटोन, किशमिश और कैंडीड फलों से भरपूर मीठी ब्रेड बनाने और सर्व करने की ट्रेडिशन है।

4. बीबीक्यू और पावलोवा, ऑस्ट्रेलिया

bbq in australia

क्या आपको पता है कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस गर्मियों के दौरान पड़ता है? जी हां, इस मौके पर परिवार के सदस्य आउटडोर बारबेक्यू प्लान करते हैं। यह जश्न मनाने का एक पसंदीदा तरीका है। परिवार और दोस्त मिलकर ग्रिल्ड सीफूड, मीट और ताजे सलाद का आनंद लेते हैं। ताजे फलों से सजी एक मेरिंग्यू-बेस्ड डेस्ट बनाया जाता है, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिसमस का एक जरूरी डेजर्ट है।

इसे भी पढ़ें: कहीं 12 अंगूर खाकर तो कहीं दाल पीकर मनाते हैं न्यू ईयर, जानें दुनिया भर के इन फूड ट्रेडिशन के बारे में

5. नोचे बुएना और बिबिंग्का

फिलीपींस में क्रिसमस नोचे बुएना के साथ मनाया जाता है, जो क्रिसमस ईव पर हैम, एडम चीज और नूडल्स के साथ तैयार करते हैं। इसे डिनर पर नहीं बल्कि मिडनाइट पर खाने की परंपरा है। साथ में बिबिंग्का डेजर्ट तैयार किया जाता है। यह केले के पत्तों में पकाया जाने वाला चावल का केक है।

6. फ्राइड चिकन और क्रिसमस केक जापान

जहां लोग बड़ा और मजेदार फीस्ट करते हैं, वहीं जापान थोड़ा अलग सोचता है। क्रिसमस पर जापान में भी एक बढ़िया समां बंध जाता है। चारों ओर लाइट्स और डेकोरेशन जबरदस्त लगती है। वहीं, यहां एक अनूठी परंपरा मनाई जाती है। इस परंपरा में फ्राइड चिकन खाना शामिल है। इसके साथ ही क्रिसमस केक, स्ट्रॉबेरी और व्हिप्ड क्रीम के साथ एक लाइट स्पंज केक भी शामिल किया जाता है।

7. फरोफा और रबानाडा, ब्राजील

farofa bread in brazil

ब्राजील में क्रिसमस डिनर में फरोफा शामिल होता है, जो भुना हुआ टर्की या पोर्क के साथ परोसा जाने वाला टोस्टेड कसावा आटे का मिश्रण है। रबानाडा फ्रेंच टोस्ट का एक मीठा ब्राजीलियन वर्जन होता है, जिसे दूध में भिगोया जाता है, इसे फिर तला जाता है। ऊपर से दालचीनी का पाउडर और चीनी छिड़क कर इसे सर्व किया जाता है।

व्यंजन और रीति-रिवाज देश-दर-देश अलग-अलग होते हैं, क्रिसमस फूड ट्रेडिशन्स का सार एक ही रहता है। यह पर्व लोगों को साथ लाता है। आपको भी अगर ऐसा कोई ट्रेडिशन पता है, तो उसे हमारे साथ शेयर करना न भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।