herzindagi
expensive food names

भारत में ये डिशेज हैं काफी एक्सपेंसिव, एक बाइट के लिए करने होंगे हजारों रुपये खर्च

लोग हजार रुपये खर्च कर पेट भरकर खाना खा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी डिशेज हैं जिसे खाने के लिए आपको आठ-दस हजार रुपये तक खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं इन महंगे डिशेज के बारे में कुछ जानकारी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 10:51 IST

अभी तक आपने स्ट्रीट से लेकर रेस्तरां, कैफे और होटल में महंगे से महंगे डिशेज ट्राई किए होंगे। लेकिन क्या आपने भारत में परोसे जाने वाले इन महंगे फूड्स को ट्राई किया है। यदि नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको भारत में मिलने वाले उन आठ डिशेज के बारे में बताएंगे जो भारत के सबसे महंगे व्यंजन में से एक है। डोसा से लेकर बटर चिकन तक भारत में मिलने वाले इन स्वादिष्ट व्यंजनों की कीमत है हजारों में।

गोल्डन परत वाली डोसा

सोने की दाम टमाटर की तरह ही महंगी है, ऐसे में क्या आपने डोसे के ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई इस महंगे डोसे का स्वाद लिया है। डोसा के ऊपर गोल्ड प्लेटेड सुनने में काफी अजीब लग सकता है। लेकिन राजभोग बेंगलुरु में सोने का डोसा को 24 कैरेट गोल्ड वर्क के साथ चांदी की थाली में सर्व किया जाता है। इसकी कीमत लगभग 1100 के आसपास है।

पिज़्ज़ा

10,000 रुपये में परोसे जाने वाले इस पिज्जा के ऊपर लॉबस्टर टॉपिंग और साथ में ग्रे गूज वोदका सर्व किया जाता है। इस महंगे पिज्जा को आपकी टेबल तक परोसने के लिए खुद इसे बनाने वाला शेफ आता है। यदि आप पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो आप द लीला पैलेस, दिल्ली में इसका मजा ले सकते हैं।

सुशी 

expensive dish in india

वैसे तो सुशी एक जैपनीज डिश है लेकिन भारत में मिलने वाले इस सुशी की कीमत 8,725 रुपये तक है। यदि आप सुशी या महंगे डिशेज खाने का शौक है तो द ताज महल होटल जरूर जाएं। यहां आपको सुशी के अलावा दूसरे और भी महंगे डिशेज खाने को मिलेगा।

पेकिंग डक

इस पेकिंग डक की प्राइज 5,200 रुपये तक है। राजधानी दिल्ली खाने पीने और भोजन के स्वाद के लिए मशहूर है। ऐसे में यदि आप नॉनवेज प्रमी हैं, तो द रोजेट नई दिल्ली स्थित CHI NI में इस महंगी डिश का मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन महंगे फूड आइटम्स के बारे में आप भी जानें, लाखों में है कीमत

लैंब वेत्रो

ओबेरॉय भारत के महंगे होटल के नाम से जाना जाता है। इस होटल में मिलने वाली लैंब वेत्रो की एक प्लेट खाने के लिए आपको 4000 तक खर्च करने पड़ेंगे। यदि कभी मुंबई जाने का अवसर मिले तो ओबेरॉय होटल में लैंब वेत्रो के अलावा दूसरे और भी महंगी डिशेज ट्राई कर सकते हैं।

ग्रिल्ड पोर्क चॉप

most expensive dish in india ()

युका सेंट रेगिस, पैलेडियम में मिलने वाले इस ग्रिल्ड पोर्क चॉप की कीमत आपको 2250 रुपये तक पड़ेगी। मंबई स्थित इस होटल में आपको दूसरे और एक्सपेंसिव और बजट फ्रेंडली डिशेज का स्वाद चखने को मिलेगा।

बटर चिकन 

most expensive dish in india

बटर चिकन महंगे और सस्ते दोनों दामों में मिलेंगे। यदि महंगे बटर चिकन का स्वाद चखना चाहते हैं और हैदराबाद में हैं, तो अनारकली नामक जगह में मिलने वाले इस महंगे बटर चिकन का स्वाद जरूर लें।

इसे भी पढ़ें:20 लाख रुपये में बिकता है ये गुलाब जल, जानें क्या है इसकी खासियत

एंगस टी-बोन स्टेक

इस महंगे और लाजवाब एंगस टी-बोन स्टेक का स्वाद चखने के लिए आपको 8,500 रुपये तक खर्च करने होंगे। यदि आप इस स्वादिष्ट एंगस टी-बोन स्टेक का स्वाद चखना चाहते हैं, तो कभी लीला पैलेस जाने का अवसर मिले तो इसे जरूर ट्राई करें।

 

ये रहे वो महंगे डिश जो भारत में मिलते हैं। यदि आप महंगे डिश के स्वाद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन व्यंजनों को स्वाद जरूर लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।