herzindagi
food for monsoon article

मानसून में रहना है मस्त तो खाने-पीने का यूं रखें ख्याल

मानसून का मौसम आप तब ही इन्जॉय कर पाएंगी जब आप हेल्दी होंगी। आपकी सेहत का कनेक्शन आपके खाने से होता है इसलिए ये जान लें कि मानसून में क्या खाएं और क्या पीएं 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-12, 15:08 IST

 

मानसून के मौसम में खाने पीने का खास ख्याल रखना बहुत ही जरुरी होता है। अगर आपने खाने में चूक की तो आपको बीमार होने में देरी नहीं लगेगीं। खांसी, जुकाम, इन्फेक्शन इन सभी तरह के खतरों से बचने के लिए आपको मानसून में क्या खाना-पीना चाहिए ये भी जान लें। 

बारिश के मौसम में पकौड़े खाना तो सभी को पसंद है लेकिन आप जानती हैं कि ज्यादा तला भूना खाने से बारिश में क्या होता है। मानसून में कैसी सब्जी और फल खाएं और ऐसा क्या पीएं कि मानसून में बीमारी का खतरा ना रहे और आप पूरी तरह से इन्जॉय करें। 

मानसून में पीएं हर्बल टी

monsoon herbal tea

मानसून के मौसम में एंटी बायोटिक हर्बल टी ही पीनी चाहिए। ये चाय शहद, मिंट, अदरक, काली मिर्च जैसी चीज़ों को डालकर बनायी जाती है। ऐसी चीज़ों से बनी चाय में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो आपको हेल्दी रखते हैं। बारिश के मौसम में अगर आपको छोटा-मोटा कोई इन्फेक्शन भी हो जाए तो हर्बल टी पीने से चला जाता है। वैसे मार्केट में कई तरह की हर्बल टी मिलती हैं लेकिन आपके पास हर हर्बल टी नहीं है तो आप अपनी चायपति के साथ अदरक, तुलसी पत्ता, काली मिर्च इस तरह की चीज़े डालकर भी उसे घर पर बना सकती हैं। इस चाय का स्वाद भी बेहतर होगा और इसे पीने से मानसून में आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी। 

मानसून में पानी उबालकर पीएं 

monsoon boil water

मानसून में ठंडा पानी पीने से बचें हो सके तो मानसून के मौसम में सिर्फ उबला हुआ पानी ही पीएं। पानी को उबालने से उसमें खतरनाक बेक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा इन्फेक्शन लोगों को पानी से ही होता है। इतना ही नहीं मानसून में आपको बॉडी को हाइड्रेट रखने की भी खास जरुरत होती है क्योंकि ह्यूमिडिटी की वजह से पसीना निकलने से बॉडी में पानी की कमी भी हो जाती है। 

मानसून में हरी सब्जी को ऐसे खाएं 

monsoon vegetables

मानसून के मौसम में हरे पत्ते वाली सब्जी और सभी रुट वेजिटेब्लस को अच्छे से धोने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए। बाहर का खाना खाने की जगह आपको घर पर बनी सब्जी ही मानसून के मौसम में खानी चाहिए। सब्जियों में फाइबर, आयरन, विटामिन सब होता है जो आपको हेल्दी बनाए रखता है। 

मानसून में ऐसे फ्रूट्स खाएं 

monsoon fruits 

मानसून के मौसम में आपको ऐसे फ्रूट्स खाने चाहिए जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा हो। अगर आप बारिश के मौसम में सीज़न फ्रूट्स ख्राएंगी तो इससे आपको ज्यादा फायदा होगा। इतना ही नहीं फ्रूट्स मानसून में आपकी एनर्जी को बनाए रखने में हेलपफुल होता है। अनार, आम, लीची इस तरह के फ्रूट्स आपको मानसून में जरुर खाने चाहिए। वैसे जितना हो सके आप मानसून में वॉटरी फ्रूट्स और फूड ही लें। वैसे मानसून में लस्सी भी पीनी चाहिए इससे आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग रहती है।  

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।