मोमो एक ऐसी डिश है जिसे स्टीम किया जाता है। स्टीम करने के बाद लोग इसे पैन फ्राई या डीप फ्राई करना पसंद करते हैं। इसी तरह चिकन, फिश और अन्य कई चीजों को स्टीम किया जा सकता है।
भाप में भोजन को तेज से पकाने का काम करता है। इसमें आपको किसी खास टूल भी आवश्यकता नहीं है, लेकिन फिर भी अक्सर लोग स्टीमिंग में गलती करते हैं। हम स्टीम कैसे करते हैं उससे भोजन पकने पर असर पड़ता है।
अगर आप खाना बनाना सीख रहे हैं, तो आपको हर टेक्नीक के बारे में सही जानकारी होनी जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको स्टीमिंग करते हुए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए और क्या रूल्स ध्यान रखने चाहिए।
स्टीमिंग में फूड आइटम्स को पकाने के लिए उबलते पानी की नम गर्मी का उपयोग किया जाता है। उबालने से अलग, स्टीमिंग पानी और भोजन के बीच जगह बनाती है। अक्सर आप स्टीमिंग रेसिपी देखेंगे जिसमें स्टीमर बास्केट या बांस के स्टीमर की आवश्यकता होती है, लेकिन आम तौर पर आपको विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है: बस एक बर्तन और भोजन को पानी की सतह से ऊपर उठाने के लिए बड़ा बर्तन चाहिए होता है।
स्टीमिंग हार्ड सब्जियों को नरम बनाने के लिए बहुत उपयोगी है। कई सारी सब्जियों को आप स्टीम करके पका सकते हैं। एग्स, फिश, प्रॉन्स, चिकन, आदि जैसी चीजों को स्टीम करके खाया जाता है। मोमो का तो सभी को पता है। इसके अलावा बीन्स को पकाने के लिए और अन्य कई डिशेज को स्टीम करके पकाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: कुकिंग के दौरान यह चार मिसटेक्स बना देती हैं खाने को अनहेल्दी
सॉगी सब्जियों से लेकर अनकुक्ड खाने तक, छोटी-छोटी गलतियां भोजन को बर्बाद कर सकती हैं। आपको किन स्टीमिंग मिस्टेक्स पर ध्यान देना चाहिए, यहां जानें-
स्टीमर में बहुत ज्यादा खाना रखने से भाप ठीक तरह से हर पीस को पका नहीं पाती है। इससे थोड़ा भोजन ओवरकुक हो सकता है और कुछ असमान रूप से पक सकता है।
पहले स्टीमर में खाने को एक परत में फैलाएं या बैच में भाप दें। हर टुकड़े में भाप जाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। साथ ही, भोजन को एक बार शफल जरूर करें।
अगर पानी ठंडा है और आपने स्टीमर मोमो को पकाने के लिए रख दिया है, तो वह ओवरकुक हो सकते हैं। खाना स्टीमर में डालने से पहले हमेशा पानी को उबाल लें। इससे खाना जल्दी पकना शुरू होता है। स्टीमिंग में भी कम समय लगता है और खाना ओवरकुक नहीं होता।
ज्यादा पानी डालने से खाना नमी ज्यादा सोख लेता है और गीला हो सकता है, जबकि बहुत कम पानी पैन को सुखा सकता है और स्टीमर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे भोजन जल सकता है।
खाना छुए बिना बर्तन में सिर्फ इतना पानी भरें कि भाप बन जाए। वहीं, पानी का लेवल भी बीच में चेक करते रहें।
खाने को स्टीमर में ज्यादा देर तक छोड़ने से वह भोजन को चिपचिपा और बेस्वाद बना देता है। खाना पकाने के समय पर नजर रखें। सब्जियां नरम-कुरकुरी होनी चाहिए, उनका रंग बरकरार रहना चाहिए। फिश या डंपलिंग बनाने के लिए उन्हें ज्यादा पकाने से बचने के लिए टाइमर का इस्तेमाल करें।
पहले तो भोजन स्टीम करते हुए उसके टाइमर पर ध्यान रखना जरूरी है। इसके बाद उसे तुरंत स्टीमर से न निकालें। जब आप आंच बंद कर देते हैं, तब भी खाना पकने का प्रोसेस चलता रहता है।
भाप में पकाने के बाद भोजन को 1-2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि बची हुई हीट समान रूप से वितरित हो सके।
इसे भी पढ़ें: DIY Kitchen Tips: पांच ट्रिक्स ऐसी जिससे मिनटों में निपटेंगे खाना बनाने से किचन साफ करने के काम
अब जब भी स्टीम करें, तो इन टिप्स का ध्यान रखें। अगर ऐसी गलतियां अनजाने में आपसे हो जाती हैं, तो ध्यान रखें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।