Best Places to Visit in Khamgaon:महाराष्ट्र में इस समय बारिश की वजह से मौसम सुहाना है। यही कारण है कि इस समय हजारों लोग महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं। बारिश में महाराष्ट्र की कई जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इसमें से एक है खामगांव। इस समय लोग महाराष्ट्र के खामगांव की चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि, यह गांव अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों को आकर्षित कर रहा है। अगर आप भी महाराष्ट्र में हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश कर रही हैं, जो सबसे अलग और खास हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको खामगांव की खूबसूरती के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जनुना तलाव झरना (Khamgaon Travel Guide Monsoon Season)
खामगांव में आप जनुना तलाव झरना घूमने भी जा सकते हैं। बारिश की वजह से इस झरने का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां तक पहुंचने का रास्ता आसान है और सड़कें चौड़ी है। आस-पास हरे-भरे पेड़ और घास हैं, जहां आप बैठकर झरने का नजारा देख सकते हैं। यहां तक आप आपको ऑटो, कैब या अपनी गाड़ी से ही पहंच जाएंगे।
वसाली में जटाशंकर झरना
खामगांव घूमने गए लोगों को बारिश के मौसम में वसाली झरने का भी नजारा देखना चाहिए। ऊंचाई से गिरता हुआ पानी यहां इतना खूबसूरत लगता है कि आपका यहां से आने का मन नहीं होगा। यहां खामगांव से लगभग 1.30 घंटे की दूरी पर है। लेकिन यहां तक पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होने वाली। मानसून में यहां आपको पर्यटकों की भीड़ भी देखने को मिलेगी। मानसून में घूमने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-मानसून में मुंबई की इन खूबसूरत जगहों पर चले गए तो लौटने का मन नहीं होगा
गजानन महाराज मंदिर
यह महाराष्ट्र की ऐसी जगह है, जहां आपको हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। यह महाराष्ट्र के खूबसूरत मंदिर में से एक है, जिसकी बनावट लोगों को आकर्षित करती है। यह खामगांव की संत विहार कॉलोनी में है। यहां पहुंचने का रास्ता आसान है, इसलिए आप अपनी गाड़ी से यहां तक पहुंच सकती हैं। कोशिश करें कि आप मंदिर दर्शन के लिए सुबह ही पहुंच जाएं। क्योंकि, आस-पास होटल मिलने में आपको परेशानी हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों