हम सभी के घरों में अब लोहे और स्टील के बर्तनों की जगह नॉन स्टिक के बर्तनों ने ले ली है। इनमें खाना बनाना बहुत आसान होता है और जैसे बाकी मेटल में खाना चिपकता है, नॉन स्टिक में वो समस्या नहीं आती है। आप एक ही पैन में 3-4 चीजें बना सकते हैं और इसमें तेल की आवश्यकता भी बहुत कम होती है। यही कारण है कि ये बर्तन लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं।
हालांकि इनके साथ एक समस्या यह है कि उनका बहुत ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे बर्तनों को स्टील के स्क्रब से भी नहीं धोया जा सकता है। ऐसे बर्तनों को धोने के लिए नायलॉन वाले स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है।
आइए आज हम जानें कि आप अगर नॉन स्टिक कढ़ाही को कैसे साफ कर सकते हैं। 1 ऐसी चीज़ जो आपके किचन में ही उपलब्ध है आपकी कढ़ाही को न सिर्फ साफ करेगी, बल्कि उसमें जमी हुई चिकनाई भी हटाएगी।
नॉन स्टिक के बर्तनों में टेफ्लॉन की कोटिंग होती है जो इसकी चमक भी बरकरार रखती है और खाने को चिपकने से बचाती है। जब आप इसे स्टील के स्क्रब से धोते हैं तो वो कोटिंग हट सकती है। यही कारण है कि इन बर्तनों में मेटल के चम्मच या करछी भी नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा इन बर्तनों को हाई हीट में नहीं बल्कि लो हीट में गर्म करना चाहिए और कम आंच पर ही खाना पकाना चाहिए।
1 ट्रिक जिसकी मदद से आप कढ़ाही को एकदम चमका सकते हैं वो नींबू और विनेगर है। ये दोनों ही सामग्रियां हमारे किचन में होती ही हैं। घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स में ये दोनों सामग्री शामिल होती हैं, जिससे सफाई अच्छी होती है। इन चीज़ों का घोल तैयार करके आप नॉन स्टिक की कढ़ाही को साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: नॉन स्टिक बर्तनों का कर रही हैं उपयोग तो रखें इन बातों का ख्याल
नॉन स्टिक बर्तनों को मध्यम आंच पर ही उपयोग करना चाहिए। अगर आप हाई टेम्परेचर पर इन्हें गर्म करेंगे या इन पर खाना बनाएंगे तो टेफ्लॉन टूटने लगेगा और बर्तन खराब हो सकता है।
जैसे आपको हाई हीट से बर्तनों को बचाना है, ठीक वैसे ही इनमें खट्टी चीज़ें पकाने से बचें। टमाटर, नींबू, विनेगर जैसी चीज़ों को इसमें पकाने से कोटिंग खराब हो सकती है। ऐसे कुकिंग ऑयल्स का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए जिनका स्मोकिंग पॉइंट कम होता है।
इसे भी पढ़ें: अगर अपनाएंगी ये टिप्स तो सालों साल चलेगा नॉन-स्टिक पैन
नॉन स्टिक बर्तनों का ध्यान रखने का मतलब बस यह नहीं है कि आप सही तरह से कुकिंग और क्लीनिंग ही करें। इसके अलावा उन्हें सही ढंग से रखना भी जरूरी है। जब भी ऐसे बर्तनों को शेल्फ पर रखें कि पहले एक टॉवल या शेल्फ लाइनर बिछाएं इसके बाद बर्तनों को रखकर फिर से शेल्फ लाइनर रखें।
इस तरह से आप अपने नॉन स्टिक कुकवेयर का ख्याल रख सकते हैं। अब बर्तनों को धोने के लिए हमारी बताई गई ट्रिक को आप भी आजमाकर जरूर देखें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही क्लीनिंग टिप्स और किचन ऑर्गनाइज करने के ट्रिक्स जानने के लिए पढ़ते रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik & Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।