प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक भारत में कुछ ऐसे महल, पैलेस और फोर्ट्स का निर्माण हुआ जो आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। कोई किला बेहतरीन वास्तुकला के लिए फेमस है, तो किसी फोर्ट को सबसे विशाल होने का गौरव प्राप्त है। भारत के महान राजाओं ने युद्ध और आत्मा रक्षा के लिए एक से एक मजबूत और भव्य फोर्ट्स का निर्माण करवाया था।
आज भारत में हजारों फोर्ट्स हैं लेकिन, उनमें से कुछ फोर्ट्स इतने विशाल हैं जिनका अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता है। ये किले विशाल होने साथ-साथ अद्भुत मिसाल भी हैं और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी हैं। वैसे आज विश्व फोटोग्राफी दिवस भी है। इस मौके पर आप एक से एक बेहतरीन तस्वीर भी इन जगहों पर ले सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
भारत का राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां हर शहर में एक बेहतरीन फोर्ट मौजूद है। मेहरानगढ़ किला भी राजस्थान के जोधपुर शहर में है। लगभग 4 सौ से भी अधिक फीट उंचे पहाड़ी की चोटी पर मौजूद इस किले को भारत में सबसे विशाल फोर्ट माना जाता है। यह लगभग 12 सौ एकड़ से भी अधिक एरिया में फैला हुआ है। साल 1459 के आसपास राव जोधा द्वारा निर्मित यह किला 68 फीट चौड़ी और लगभग 117 फीट लंबी दीवारों से संरक्षित है। इस फोर्ट के परिसर में मौजूद मोती महल, फूल महल और शीश महल जैसे कई शानदार महल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
इसे भी पढ़ें:भारत की सबसे स्वच्छ नगरी की इन बेहतरीन जगहों से आप कहां घूमना पसंद करेंगे
भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में मौजूद ग्वालियर का किला भी सबसे विशाल फोर्ट्स में शामिल है। 8वीं शताब्दी में निर्मित इस किले की बाहरी दिवार लगभग 2 मील लंबी और इसकी चौड़ाई 200 मीटर है। यह किला लगभग 7 सौ से भी अधिक एकड़ में फैला हुआ है। लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित इस फोर्ट को भारत का 'जिब्राल्टर' भी कहा जाता है। इस फोर्ट पर मुगलों और ब्रिटिशों ने कई वर्षों तक राज किया था। यह किला आज भी इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद ही आकर्षण का केंद्र है।(मध्य प्रदेश से जुड़े इन इंटरस्टिंग फैक्ट्स)
भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद लाल किला लगभग 2 सौ से भी अधिक एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यह किला भारत के उन फोर्ट्स में शामिल है जो विश्व प्रसिद्ध होने के साथ प्रतिष्ठित स्मारकों में से भी एक है। 17वीं शताब्दी में निर्मित इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। इस विशाल फोर्ट के अंदर दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, और मोती मस्जिद जैसे कई आकर्षक महल शामिल हैं। यह विशाल किला फारसी और भारतीय वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना भी है।
इसे भी पढ़ें:पंजाब के बठिंडा में घूमने के लिए हैं कई बेहतरीन जगहें, आप भी जानें
वैसे तो दक्षिण भारत में एक से एक विशाल फोर्ट्स हैं लेकिन, सबसे विशाल फोर्ट हैदराबाद में मौजूद गोलकोंडा किला को माना जाता है। तक़रीबन वर्ष 1600 के आसपास निर्मित यह किला लगभग 400 फीट उचें पहाड़ पर मौजूद है। इस किले में मौजूद 8 गेट और तीन विशाल किलेबंदी दीवारें हैं। फोर्ट से कुछ ही दूरी पर मौजूद हुसैन सागर झील इस किले की सुन्दरता में चार चांद लगाती है। कहा जाता है कि इस किले में एक बार शक्तिशाली कोहिनूर हीरे को भी संग्रहित किया गया था।(हैदराबाद के इन टूरिस्ट प्लेस को देखना ना भूलें)
उम्मदी है यहां घूमने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन तस्वीर आप ज़रूर लेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@jodhpurclub,sutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।