Thu Apr 2, 2026 | Updated 04:37 AM IST HZ Awards 2026
how to make roti at home

पढ़े लिखे लोगों को भी नहीं पता है रोटी और चपाती के बीच का अंतर

आज भी बहुत से लोगों को रोटी और चपाती के बीच का फर्क नहीं पता। ज्यादातर लोगों को लगता है कि यह दोनों एक ही है, लेकिन आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-22, 18:26 IST

रोटी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, सुबह के नाश्ते में हो या दोपहर के भोजन में लोगों के घर में रोटी जरूर बनाई जाती है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जब घरों में रोटी नहीं बनती होगी। उत्तर और मध्य भारत में रोटी भोजन का अहम हिस्सा है। भारत में कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां चावल ज्यादा खाया जाता है, लेकिन वहां भी रोटी जरूर बनाई जाती है। रोटी से न सिर्फ हमारा पेट भरता है, बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गेहूं के आटे से तैयार रोटी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। 

ये तो रही रोटी की बात जिसे ज्यादातर लोग चपाती भी कहते हैं। बहुत से लोगों का यह मानना है कि रोटी को ही अंग्रेजी में चपाती कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रोटी और चपाती दोनों एक दूसरे से अलग हैं, रोटी को अंग्रेजी में चपाती नहीं कहा जाता है। दिखने में भले ही रोटी और चपाती एक समान दिखते हो, लेकिन इसे बनाने का तरीका और दोनों के नाम के पीछे खास इतिहास छिपा हुआ है। ऐसे में चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, रोटी और चपाती के बीच क्या अंतर है।

क्या है रोटी और चपाती में अंतर?

 difference between chapati and roti

बता दें कि रोटी शब्द संस्कृत के रोटिका शब्द से लिया गया है। रोटिका का अर्थ है अनाज को पीसकर तवे पर सेंकी गई गोल चपटी टिकिया। हालांकि बहुत से लोगों में यह भ्रम है कि रोटी एक फारसी शब्द है। तो चलिए जानते हैं, दोनों के बीच का अंतर...

चपाती बनाने के लिए आटा को गिला गूंथा जाता है। चपाती बनाने के लिए कभी भी चकला या बेलन का उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि दोनों हाथों में नरम लोई लेकर चपाती बनाया जाता है। दोनों हाथों को पीट-पीटकर चपाती को अच्छे से रोटी की तरह पतला किया जाता है और गोल आकार में बनाने के बाद तवे पर सेंक कर गरमा-गरम परोसा जाता है।

वहीं इसके विपरीत रोटी का आटा सख्त गूंथा जाता है। सख्त आटा गूंथने के बाद, चकला, बेलन और पलेथन की मदद से बेलकर तवे पर सेंका जाता है। चपाती के मुकाबले रोटी पतली होती है, जो आसानी से तवे और आग में फूल जाती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शकरकंद की इन रेसिपीज को जरूर आजमाएं

कौन है ज्यादा फायदेमंद?

difference between chapati and roti in hindi

बनाने के तरीके को छोड़ दिया जाए तो रोटी और चपाती में खास और कोई अंतर नहीं है। दोनों ही गेहूं के आटे से बनाई जाती है, इसलिए रोटी और चपाती दोनों ही समान रूप से सेहत के लिए फायदेमंद है। 

चपाती के आटा को गूंथने के लिए ज्यादा पानी का उपयोग किया जाता है, इसलिए इसमें ज्यादा पानी की मात्रा होती है, जो कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। चूंकि यह रोटी से अधिक मोटा होता है, इसलिए इसे गैस के आंच में पकाया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं रोटी को तवे पर ही सेक कर तवे में ही फूलाया जाता है, इसलिए यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता।

इसे भी पढ़ें: सूखे से ज्यादा पकने के बाद स्वादिष्ट होता है यह फल, महंगे ड्राई फ्रूट्स में शुमार है नाम

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik, herzindagi

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।