herzindagi
how many figs to eat in a day

सूखे से ज्यादा पकने के बाद स्वादिष्ट होता है यह फल, महंगे ड्राई फ्रूट्स में शुमार है नाम

विटामिन और मिनरल से भरपूर अंजीर का फल हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अक्सर लोगों को इसके सूखे फल के बारे में पता है, लेकिन आपने कभी इसके पके हुए फल खाए हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-02-21, 17:10 IST

सूखे हुए अंजीर का फल तो हर कोई पानी में भिगोकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पके हुए अंजीर का स्वाद चखा है। सूखे हुए अंजीर से ज्यादा पके हुए अंजीर का स्वाद अच्छा होता है। अंजीर के फल में विटामिन, मिनरल, ओमेगा 3 और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।

ये तो हो गई अंजीर के स्वास्थ्य लाभों की बात, लेकिन क्या आपको इस फल की उत्पत्ति के बारे में पता है, कि आखिर यह फल कहां से आया है। इस फल को लेकर यह कहना है कि इस फल की उत्पत्ति मिडिल ईस्ट में हुई थी। इसे 11 हजार साल पुराना फल कहा जाता है। इस फल का उल्लेख आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। इसे गूलर के किस्म का माना गया है और वर्तमान में इस फल का उत्पादन सबसे ज्यादा ईरान, मध्य एशिया और भूमध्यसागरीय देशों में होता है।

कैसे होता है अंजीर के पके हुए फल का स्वाद?

know about fig fruit in hindi

अंजीर के पके हुए फल में किसी प्रकार की कोई खुशबू नहीं होती है, यह खाने में बेहद रसीला और गूदेदार होता है। ताजे फल को सुखाकर भी खाया जाता है। पकने से पहले हरे और पकने के बाद अंजीर सुनहरा, लाल और बैंगनी रंग का होता है। इस फल को बिना छिले गूदे और बीज के साथ खाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: 'बाप रे बाप' आम है या सोना, दर्जन भर खरीदने के लिए खर्च करने पड़ेंगे 5 से 10 हजार रुपये 

बाइबिल में है अंजीर का उल्लेख

अंजीर के फल का उल्लेख बाइबिल में भी मिलता है, जिसमें यह कहा गया है कि अंजीर खाने (अंजीर खाने के फायदे) के बाद आदम और हव्वा के अंदर शर्म के भाव आए थे। शर्म के कारण आदम और हव्वा खुद को पत्तों से ढक लिया था। इसके अलावा बौद्ध धर्म ग्रंथ में भी अंजीर का उल्लेख मिलता है। बौद्ध धर्म के लोगों का मानना है कि भगवान बुद्ध को अंजीर के पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। 

अंजीर के फायदे

anjeer fruit

मनुष्य के शरीर के लिए अंजीर के फल का विशेष महत्व है। इस फल में केले से ज्यादा फाइबर और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है। अंजीर के ताजे और पके हुए फल में 22 प्रतिशत तक चीनी की मात्रा होती है। आहार एक्सपर्ट की मानें तो अंजीर के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है (अंजीर की चटनी रेसिपी)।

अंजीर से बनने वाली फेमस रेसिपी

त्योहारों और सर्दियों में अक्सर घरों में सूखे अंजीर से बर्फी और लड्डू बनाई जाती है। इसके अलावा पके हुए अंजीर से हलवा, पुडिंग, स्मूदी और पाई समेत कई सारी रेसिपीज बनाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: रामफल के नाम से मशहूर है ये फल, खाने में अंगूर और अनार सा लगता है स्वाद

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।