उत्तराखंड के ये म्यूजियम हैं बेहद खास, जानिए इनके बारे में

उत्तराखंड में ऐसे कई म्यूजियम हैं, जिनका दौरा आपको भी एक बार अवश्य करना चाहिए।

museum in uttarakhand in hindi

जब भी उत्तराखंड का नाम लिया जाता है, तो लोग यहां की प्राकृतिक खूबसूरती या फिर यहां पर स्थित हिल स्टेशन व झीलों आदि के बारे में ही बात करते हैं। लेकिन उत्तराखंड में आपको सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती को ही निहारने का ही मौका नहीं मिलता है या फिर आप बेहतरीन शॉपिंग का ही लुत्फ नहीं उठा सकते हैं।

बल्कि यहां पर कई बेहतरीन म्यूजियम भी स्थित है। ये म्यूजियम ना केवल आपको उत्तराखंड के कल्चर से रूबरू करवाते हैं, बल्कि इनसे आपको उत्तराखंड के समृद्ध इतिहास के बारे में भी पता चलता है।

अगर आप उत्तराखंड को और भी अधिक करीब से जानना चाहती हैं तो ऐसे में आपको इन म्यूजियम का दौरा अवश्य करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उत्तराखंड में स्थित कुछ बेहतरीन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं-

लोक संस्कृति संग्रहालय

Best Museum in Uttarakhand

यह म्यूजियम भीमताल का एक बेहद ही फेमस म्यूजियम है। यह एक प्राइवेट म्यूजियम है, जिसे 1983 में डॉ यशोधर मठपाल द्वारा स्थापित किया गया था। इस म्यूजियम में कई बेहतरीन कलाकृतियों और पुरानी तस्वीरें मौजूद हैं। यहां पर आप कई लोक चित्रकलाओं से लेकर देवी-देवताओं की मूर्तियां आदि को देख सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए एंट्री फीस 50 रूपए है।

सुबीर राहा ऑयल म्यूजियम

क्रूड ऑयल के बारे में लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से इस म्यूजियम को ओएनजीसी द्वारा खोला गया है। यह म्यूजियम(मुम्बई के 4 फेमस म्यूजियम्स)देहरादून के सबसे लोकप्रिय संग्रहालयों में से एक है। इसका नाम कंपनी के पूर्व सीएमडी सुबीर राहा के नाम पर रखा गया है।

यहां आपको तेल बनाने की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा, जो यकीनन आपको पूरी तरह से एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। एक ऑडियो-विजुअल रूम है जहां आप शुरुआत से ओएनजीसी के विकास को देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-जानें भारत के ये सबसे यूनिक म्यूजियम्स के बारे में

दरवान सिंह म्यूजियम

Darwan Singh Museum in Uttarakhand

लैंसडाउन में स्थित दरवान सिंह म्यूजियम में आपको ऐतिहासिक स्मृति चिन्हों के एक बेहतरीन कलेक्शन को देखने को मिलेगा। इस कलेक्शन को देखकर आप सैन्य अभ्यास को प्रदर्शित करने वाली परेड में भाग लेकर देश की सेना के बारे में जान सकते हैं।

यह म्यूजियम आपको सैनिकों की शिक्षा के साथ-साथ देश के युद्ध इतिहास के बारे में अच्छी जानकारी दे सकते हैं। अन्य कलाकृतियों में, आप पुरानी बंदूकें, वर्दी और सैन्य नेताओं द्वारा जीते गए सभी प्रकार के पदक देख सकते हैं।(इन संग्रहालयों में छिपा है राजस्थान का इतिहास)

गोविंद वल्लभ पंत पब्लिक म्यूजियम

उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में यह सबसे पॉपुलर टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। प्राचीन कत्युरी और चंद राजवंशों के शासकों के प्राचीन संग्रह के लिए जाना जाने वाले इस म्यूजियम का नाम प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी गोविंद वल्लभ पंत के नाम पर रखा गया है। इनका उत्तराखंड के विकास में एक महान योगदान रहा है।

यदि आप राजशाही शासन के दिनों से लेकर आज तक उत्तराखंड के परिवर्तन के बारे में जानना चाहते हैं तो एक बार इस म्यूजियम(भारत के फेमस म्यूजियम्स)अवश्य जाएं। इस म्यूजियम में आपको कुछ पांडुलिपियों और चित्रों को देख सकते हैं। यह वह स्थान है जहां आपको दुर्लभ किस्म की एस्पेन पेंटिंग देखने को मिलती है, जो प्राचीन काल में की गई कुमाउनी पेंटिंग का रूप थी।

रीजनल साइंस सेंटर

some best museum in uttarakhand

देहरादून में स्थित यह साइंस सेंटर उन सभी के लिए सबसे अच्छी जगह है जिन्हें विज्ञान से एक अलग लगाव है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए यह घूमने लायक एक बेहतरीन जगह है।

संग्रहालय विभिन्न विषयों के बारे में ज्ञान प्रदान करता है और इसमें डायनासोर पार्क, 3डी थियेटर, लाइब्रेरी और बहुत कुछ शामिल है। यह म्यूजियम निश्चित रूप से बच्चों को बेहद ही पसंद आएगा। इसलिए, अगर आप परिवार के साथ देहरादून जा रहे हैं तो इस म्यूजियम में एक बार विजिट अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली का यह बेहतरीन म्यूजियम रहता है चर्चा में, आप भी एक्सप्लोर करें

तो अब आप भी उत्तराखंड के इन म्यूजियम में एक बार जरूर घूमें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- euttaranchal, 99uttarakhand, ucost

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP