क्या आप जानते हैं पेड़ पौधे से भी बनाया जाता है मछली और सीफूड?

जैसे जैसे मार्केट, सोशल मीडिया और लोगों के बीच वीगन फूड का क्रेज बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मार्केट में प्लांट बेस्ड फूड प्रोडक्ट अपनी पकड़ बना रहे हैं।  

 
vegan seafood list

प्लांट बेस्ड मांस, अंडा, मछली और अन्य सी-फूड समेत कई चीजें अब मार्केट में आने लगी है। इसका चलन पहले नहीं था लेकिन हाल के वर्षों में जब बड़े-बड़े स्टार, सेलिब्रिटी और लोग वीगन फूड का ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। वीगन फूड खाने का चलन भी बढ़ रहा है। वीगन खाने वाले लोग जीव हत्या या किसी जानवर को पीड़ित कर उससे फूड प्रोडक्ट न लेकर पौधों पर आधारित भोजन विकल्पों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हाल के दिनों में प्लांट बेस्ड मांस, मछली और अंडे के खपत में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। चलिए जान लेते हैं क्या है प्लांट बेस्ड फिश या सीफूड और यह कैसे तैयार किया जाता है।

प्लांट बेस्ड सी फूड किससे बनता है?

know about plant based fish or seafood

सी फूड में ट्यूना, सैल्मन, कैवियार, स्कैलप्प्स, स्क्विड, केकड़ा और झींगा जैसे फूड प्रोडक्ट और समुद्री जीव शामिल हैं। ये फूड प्रोडक्ट अब प्लांट बेस्ड हो गए हैं, जो कि आम सामग्री जैसे सोया, खमीर, समुद्री शैवाल, फलियां और विभिन्न तरह की वनस्पति तेल एवं स्टार्च की मदद से तैयार की जाती है।

वेजिटेरियन भी चाव से खा सकते हैं इन मीट-मछली को

कई सेहत संबंधी मामलों में अक्सर देखा गया है कि नॉनवेज खाने वाले लोग जल्दी रिकवर हो जाते हैं। वहीं वेजिटेरियनलोगों को ठीक होने में वक्त लगता है। वेजिटेरियन मांस-मछली से दूर रहते हैं, लेकिन अब मांस मछली देखकर नाक-मुंह सिकोड़ने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। वीगन फूड के तेजी से बढ़ते प्रभाव के चलते मार्केट में भी वीगन फूड और प्लांट बेस्ड मीट-मछली की चलन बढ़ते जा रहा है। पौधे से तैयार होने के कारण अब लोग आसानी से वीगन या प्लांट बेस्ड मीट, मछली और सीफूड खा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: प्लांट बेस्ड मीट का सेवन करने से पहले जान लें इसके फायदे व नुकसान

स्वाद और कीमत में है अंतर

plant based seafood

चूंकि मीट, मछली, अंडा और दूसरे फूड प्रोडक्ट को पौधे से तैयार किया गया है, इसलिए इसका स्वाद असली से थोड़ा अलग, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर है। प्लांट बेस्ड फूड प्रोडक्टअभी मार्केट में उतना पॉपुलर नहीं हुआ है और इसका प्रोडक्शन भी ज्यादा बढ़ा नहीं है इसलिए यह महंगा है।

इसे भी पढ़ें: Vegan Eggs: मुर्गी के अंडों से कैसे अलग हैं वीगन अंडे, जानें इसके बारे में सबकुछ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP