herzindagi
easy vegan egg recipe

Vegan Eggs: मुर्गी के अंडों से कैसे अलग हैं वीगन अंडे, जानें इसके बारे में सबकुछ

पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच वेगनाइज्म काफी तेजी से ट्रेंड किया है। इस वेगनाइज्म के ट्रेंड करने के बाद से लोगों में वीगन फूड खाने का भी ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
Editorial
Updated:- 2023-11-28, 14:01 IST

अंडा खाना हर नॉनवेज और कुछ वेज खाने वाले लोगों को पसंद है। अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो आसानी से हमें कहीं भी और कभी भी मिल जाता है। अंडा प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है और इसे अक्सर लोगों के डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कुछ समय से दुनियाभर में वेगनाइज्म काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस वेगनाइज्म में लोग जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व से दूरी बना रहे हैं। वेगनाइज्म में लोग नॉनवेज और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो जाए इसलिए बहुत सी कंपनियां प्लांट बेस्ड फूड प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें किसी भी प्रकार के जानवर को तकलीफ देकर उससे खाने पीने की चीज न ली गई हो। ऐसे में वीगन आइसक्रीम के अलावा इन दिनों वीगन अंडा भी जमकर वायरल हो रही है, तो चलिए जानते हैं कि यह वीगन अंडा मुर्गी के अंडे से कैसे अलग है?

वीगन अंडे किस चीज से बनाए जाते हैं

know about vegan eggs

वीगन अंडे मुर्गी के अंडे से बहुत अलग होते हैं, ये आर्टिफिशियल तरीके से मूंग, सोयाबीन एक्सट्रेक्ट, मटर, छोले, दाल और दूसरे प्लांट सोर्स की मदद से तैयार किए जाते हैं। मुर्गी के अंडे में पीले योक के जगह पर हल्दी का उपयोग किया जाता है। दिखने में वीगन ऐग बिल्कुल मुर्गी के अंडे की तरह दिखता है। वीगन चीजों का सेवन करने वाले लोगों के लिए वीगन ऐग की मदद से कई तरह की डिशेज भी बनाई जाती है जैसे भुर्जी, ऑमलेट और दूसरी डिशेज। मुर्गी के अंडे के इस विकल्प को बिल्कुल ऐसे तैयार किया गया है जो दिखने में बिल्कुल असली मुर्गी के अंडे की तरह दिखे। बता दें कि इसका स्वाद भी बिल्कुल मुर्गी के अंडे की तरह होता है।

इसे भी पढ़ें : Google Year in Search 2023: HZ पर पूरे साल इन रेसिपीज का रहा बोलबाला, आपने बनाकर खाया क्या? 

वीगन अंडे खाने के फायदे

where do vegan eggs come from

जिसने भी वीगन अंडा बनाने के बारे में सोचा वह महान है, यह वीगन अंड बिल्कुल असली अंडे की तरह ही है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो वीगन होने के कारण अंडे को अपने डाइट में शामिल नहीं कर पा रहे हैं या जो शाकाहारी हैं और अंडा नहीं खा पाते हैं। इस वीगन अंडे को प्लांट बेस्ड चीजों से बनाया जाता है इसलिए इसमें प्रोटीन की मात्रा तो है ही साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल फ्री भी है (Vegan Diet)।

वीगन अंडे के नुकसान क्या है

how are vegan eggs made

  • प्लांट बेस्ड इस वीगन ऐग का स्वाद भले ही असली अंडे की तरह हो लेकिन इसमें मुर्गी के अंडे के मुकाबले प्रोटीन की मात्रा कम होती है।
  • यह एक प्रोसेस्ड फूड है, जिसे दिल के सेहत के लिए वीगन अंडे को अच्छा नहीं माना गया है।
  • वीगन अंडे का पोषण मूल्य उसके ब्रांड के ऊपर निर्भर करता है, जितना अच्छा ब्रांड उतना अच्छा पोषण मुल्य।
  • आम अंडे की तरह यह वीगन अंडा हर कहीं आसानी से नहीं मिलता साथ ही, नए और इसकी सप्लाई कम होने के कारण यह मुर्गी के अंडे से ज्यादा महंगे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : विदेश में परफेक्ट इंडियन स्टाइल भाजी बनाने के देसी टिप्स

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।