हमारे आस-पास में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे फलों के राजा आम का इंतजार न रहता हो। वैसे तो आम की कई वैरायटी आती हैं और लोग उन्हें मजे लेकर खाते हैं। आजकल मियाजाकी आम की चर्चा बहुत हो रही है जो पिछले साल 2.70 लाख प्रति किलो के रेट से बेचा गया था।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के एक दंपति ने अपने बाग में इस आम को उगाया है। इस आम को चोरों से बचाने के लिए उन्होंने 4 सिक्योरिटी गार्ड और 6 कुत्ते रखे हैं। इस लेख के जरिए हम आपको इस मियाजाकी आम की खासियत के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में-
आपको बता दें कि मियाजाकी आम साधारण आम से देखने में बहुत अलग और खूबसूरत होता है। इसका रंग साधारण आम की तरह पीला ना होकर लाल होता है। यह भारत और साउथ एशिया के मार्केट में बहुत फेमस है। इस आम का नाम जापान के मियाजाकी शहर के नाम पर रखा गया है क्योंकि यह मियाजाकी शहर में ही सबसे पहले उगाया गया था। (मैंगो रसमलाई रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-Mango Special: आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद
इस आम का वजन 350 ग्राम के आसपास होता है और इसमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। आम के लाल रंग को देखते हुए इसे 'Egg of the sun' भी कहा जाता है। मियाजाकी आम में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। यह सभी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
जापान में यह फल खास क्लाइमेट कंडीशन में उगाया जाता है और क्वालिटी टेस्ट के बाद ही बाहर भेजा जाता है। एक्सपर्ट्स, के अनुसार इस आम को तैयार करने के लिए लंबे समय तक सूर्य की रोशनी की जरूरत पड़ती है। साथ ही इसे ज्यादा बारिश और गर्म मौसम की जरूरत होती है। (मैंगो कलाकंद रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-Raw Mango Special: कच्चे आम की सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि इन स्वादिष्ट रेसिपीज को भी करें ट्राई
माना जाता है कि जापान के मियाजाकी शहर में इस आम की खेती साल 1984 से की जा रही है। यह बाजार में मई और जून के महीने में मिलता है। इस आम को जापान की वहीं स्थानीय भाषा में 'ताईयो-नो-तामागो' नाम से जाना जाता है।
खबरों के मुताबिक, मियाजाकी आम की खेती अब भारत में भी हो रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर के संकल्प परिहार और उनकी पत्नी ने कुछ साल पहले अपने बगीचे में इसके दो पौधे लगाए थे। उन्हें इससे पहले इस आम की जानकारी नहीं थी कि यह दुनिया के सबसे महंगे आम के पौधे हैं। इस आम की जानकारी होने पर उनका कहना है कि वह इस आम को नहीं बेचेंगे, इनसे अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे।
आपको बता दें कि इस आम की खेती जापान और भारत के अलावा थाईलैंड और फिलीपींस में भी हो रही है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
(Image Credit: Shutterstock, Freepick.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।