इस समय फलों के राजा आम का सीजन है। आजकल बाज़ार में आपको मीठे और ताजे आम आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन, क्या आपके कभी इन मीठे आम से कुछ टेस्टी और अलग डिश ट्राई की है। अगर नहीं, तो आज हम आपको 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में आम का टेस्टी और हेल्दी 'मैंगो कलाकंद' बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। इस कलाकंद को बनाने में ड्राई फ्रूट्स, दूध और केसर का इस्तेमाल किया जाता है। यहीं नहीं, गर्मी के इस मौसम में मैंगो कलाकंद आपको तरो-ताजा कर देगा। किसी खास मौके के लिए भी यह परफेक्ट स्वीट डिश हो सकती है। तो देर किस बात की है, चलिए जानते हैं मैंगो कलाकंद की रेसिपी के बारे में-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
स्वादिष्ट मैंगो कलाकंद घर पर बनाएं
मैंगो कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लीजिए, उबलने के बाद इसमें नींबू के रस को डालिए, ताकि दूध फट जाएं।
जब दूध फट जाएं, तो इसे अच्छे से छानकर, इसमें से पानी निकालकर पनीर को अलग कर लीजिए।
अब एक कढ़ाई में आम और चीनी को डालें और तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे से मिक्स ना हो जाएं।
इसके बाद इसमें पनीर को डालें और लगातार गाढ़ा होने तक चलाते रहें, थोड़ी देर बाद इसमें बादाम और पिस्ता को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
जब यह एक दम गाढ़ा हो जाएं तो गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए।
अब एक प्लेट को घी से ग्रीसिंग कीजिए और इसमें मिश्रण को डाल कर अच्छे से फैला कर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
इसके बाद काजू और किशमिश से गार्निश कर लीजिए।
लाजवाब मैंगो कलाकंद बनकर तैयार है। अब इसे सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।