herzindagi
about  types of gujiyas main

इन 17 तरह की गुजिया के बारे में सुना है आपने, अगर नहीं तो एक बार जरूर करें ट्राई

आइए जानें ऐसे लजीज 17 तरह के गुजिया के बारे में। इस दीवाली आप इनमें से किसी भी गुजिया को बना सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2019-10-11, 20:39 IST

जब हम किसी त्यौहार के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है मिठाई का ख्‍याल, और मिठाई की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में आता है गुजिया ख्‍याल। गुजिया का नाम आते की हमारे मुंह में पानी आ जाता है। पारंपरिक गुजिया मैदा, मावा, खोया, नारियल, नट्स और अन्य कई तरह की चाजों से बनाया जाती है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि गुजिया और भी कई तरह से बनाई जाती है, कुछ गुजिया ऐसे है जिनके बारे में आपने सुना भी नहीं होगा। तो आइए जानें ऐसे लजीज 17 तरह के गुजिया के बारे में। इस दीवाली आप इनमें से किसी भी गुजिया को बना सकती हैं।

know some types of gujiyas inside

इसे जरूर पढ़ें: Personal Experience: मुंबई की इन 4 फेमस खाने-पीने की जगहों में जाकर हो सकती है निराशा

चॉकलेट गुजिया

सबसे अच्छे मीठे में से एक है डार्क चॉकलेट और इससे बने गुजिया की बात ही कुछ और है। एक बिटवॉच ट्विस्ट देने के लिए इसमें मेल्ट बेकिंग डार्क चॉकलेट डालें। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो संतुलित मिठास पसंद करते हैं।

 

रबड़ी गुजिया

सिर्फ रबड़ी और गुजिया के बारे में सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है। रबड़ी के लिए दूध को तब तक पकाकर तैयार किया जाता है जब तक कि वह आधा ना रह जाए और गाढ़ा ना हो जाए। इसे और ज्‍यादा टेस्‍टी बनाने के लिए इसमें खोया भी डाला जाता है। इसमें ड्राई फूड्स और नट्स के साथ इलायची भी मिलाई जाती है। इसे बनाएं और अपने मेहमानों को परोसें और उनका दिल जीतें।

बूंदी गुजिया

गुजिया भरने के लिए मीठी बूंदी एक बेहतरीन विकल्प है। बूंदी गुजिया बाहर से कुरकुरी और बीच में मीठी होती हैं। जिनको बूंदी पसंद है उन्‍हें ये गुजिया जरूर पसंद आएगी।

अंजीर गुजिया

अंजीर एक ऐसा फल है जिसे डेसर्ट में इस्‍तेमाल किया जाता। अंजीर कैल्शियम से भरा होता है जो गुजिया को अधिक पौष्टिक बनाता है। अंजीर गुजिया अंजीर, चीनी, बादाम, काजू, दालचीनी पाउडर और इलायची पाउडर से मिलाकर बनाया जाता।

gujiyas types inside

एप्‍पल गुजिया

खोये और मसालों के साथ कटे हुए सेब डालकर गुजिया बनाया जाता है। इसे सेब, काजू, बादाम, चीनी, खोया, किशमिश, पिस्ता और हरी इलायची मिलाकर बानाया जाता हैं। आप सेब की जगह नाशपाती या अनानास भी डाल सकती हैं।

वाइट चॉकलेट गुजिया

अगर आप मिठास से समझौता नहीं करना चाहती हैं, तो वाइट चॉकलेट गुजिया आपके लिए सबसे सही है। इसे नारियल, गुड़, बादाम, सफेद चॉकलेट, और हरी इलायची पाउडर जैसी सामग्रियों से बनाया जाता है।

गुलकंद गुजिया

गुलकंद पान और अन्य भारतीय डेसर्ट में सबसे आम सामग्री है कि जिससे गुलाब का स्वाद दिया जाता है। इसे गुजिया में चिरौंजी, मावा, नारियल, केसर, गुलकंद और इलायची जैसी सामग्रियां मिलाई जाती है।

gujiya know about inside

जेम गुजिया

जेम सिर्फ ब्रेड के लिए इस्‍तेमाल नहीं होता। अगर आप अपने गुजिया को मीठा बनाना चाहती हैं, तो इसे जेम बनाएं। त्यौहार का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में जरूर बनाएं मावा स्टफ्ड बालूशाही

भांग गुजिया

गुजिया और भांग आमतौर पर होली का सबसे आम खान-पान है। होली ही एकमात्र ऐसा समय है जब भारतीय को भांग का सेवन करने की अनुमति है। इसे एक मजेदार ट्विस्ट देने के लिए खोये के साथ गुजिया में इसे डाला जाता है।

न्‍यूट्रेला गुजिया

न्‍यूट्रेला का स्वाद हर चीज के साथ अच्छा लगता है। इसे गुजिया में डालकर बनाया जा सकता है। गुजिया में केले के स्लाइस और नुटेला भरा जाता है।

हलवा गुजिया

यह गुजिया की अनोखी किस्मों में से एक है जिसे आपको जरूर आजमाना चाहिए। इसे किसी भी हलवा, जैसे कि सूजी का हलवा, मूंग की दाल का हलवा या गाजर का हलवे से बनाया जा सकता है। इसे डीप फ्राई या बेक किया जाता है। कस्टर्ड पाउडर हलवा को घर में सिर्फ 10 मिनट में बनाएं, जानें आसान रेसिपी

types of gujiya inside

नारियल गुजिया

नारियल गुजिया को शायद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, यही वजह है की इसे आमतौर पर बनाया जाता है। आमतौर पर पारंपरिक नारियल गुजिया में मावा, खोया, नारियल और पिस्ता डाला जाता हैं और फिर इसे चीनी के सिरप में डुबोया जाता हैं।

बेक्ड गुजिया

बेक्ड गुजिया को दूध और सूखे नारियल के साथ नट्स मिलाकर बनाया जाता है। इसे सूजी और गेहूं के आटे के साथ बनाया जाता है। इसके भरावन में किशमिश और बादाम भी डाला जाता हैं। इसे सुनहरा होने तक बेक किया जाता है और फिर शहद में डुबोया जाता है।

रंग-बिरंगी गुजिया

कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसमें भरना क्या है, ये रंगीन गुजिया सभी लोगों को पसंद आती हैं। बस आटे में फूड कलर मिलाएं और होली में रंगों का मजा सही मायने में फैलाने के लिए तैयार हो जाएं।

बेक ओट्स गुजिया

इस तरह से बनने वाले गुजिया में किशमिश और खजूर के साथ ओट्स भरा जाता है। इसमें मैदे के बजाय गेहूं के आटे का इस्‍तेमाल किया जाता है। आप उन्हें हेल्दी ट्विस्ट देने के लिए फ्राई करने की बजाय बेक कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आगरा घूमने के लिए ही नहीं खाने की इन 4 चीजों के लिए भी है फेमस

मटर गुजिया

मटर गुजिया एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन गुजिया है जो ताजे मटर से बनाई जाती है। इसमें नारियल और हरी मटर को भरा जाता है और फिर सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है। उन्हें आमतौर पर चाय नाश्ते के साथ परोसा जाता है। जाफरानी मटन कोरमा और कबाब व गुजिया को इस 1 नुस्खे से बनाएं खास

मूंग दाल गुजिया

मूंग दाल गुजिया एक स्वादिष्ट परतदार पेस्ट्री है जिसमें मसालेदार मीठे और खट्टे मूंग दाल की फिलिंग होती है। आप इसे चाय के साथ हरी चटनी मिलाकर खा सकती हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।