Karnataka Ki Khubsurat Jagah: दक्षिण भारत देश का एक खूबसूरत हिस्सा है। देश के इस हिस्से में स्थित कई राज्यों में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी एक खूबसूरत राज्य है। इस राज्य को देश के टॉप पर्यटन केंद्र में से एक माना जाता है। यहां स्थित गोकर्ण, कूर्ग, हम्पी और मैसूर जैसी जगहों पर भर संख्या में पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
कर्नाटक की चर्चित जगहों से दूर केम्मनगुंडी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। अपनी खूबसूरती से केम्मनगुंडी कई जगहों को टक्कर देता है।
इस आर्टिकल में हम आपको केम्मनगुंडी की खासियत और यहां मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद शिमला जैसे हिल स्टेशन को भी भूल जाएंगे।
केम्मनगुंडी की खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह कर्नाटक में कहां है, ताकि पहुंचना आसान हो जाए। केम्मनगुंडी, कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के तरिकेर तालुक में स्थित एक पहाड़ी इलाका है, जिसे केम्मनगुंडी हिल स्टेशन के नाम से जाना जाता है। यह चिक्कामगलुरु मुख्य शहर से करीब 61 किमी की दूरी पर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि केम्मनगुंडी, मल्लेपल्ली से करीब 22 किमी, कदुर से 41 किमी, शिमोगा से 68 किमी और कराकुची से करीब 49 किमी की दूरी पर पड़ता है। केम्मनगुंडी के आसपास अन्य कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें: Romantic Places: ये हैं कर्नाटक की सबसे रोमांटिक जगहें, फरवरी में पार्टनर के साथ हसीन पल बिताने पहुंच जाएं
केम्मनगुंडी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ इतिहास के लिए भी जाना जाता है। केम्मनगुंडी के बारे में कहा जाता है कि इसे केआर हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। जी हां, इतिहास के अनुसार मैसूर के राजा कृष्णराज वोडेयार चतुर्थ के नाम पर केआर हिल्स रखा गया था।
कहा जाता है कि मैसूर के राजा को केम्मनगुंडी की खूबसूरती इस कदर पसंद आई कि उन्होंने केम्मनगुंडी को अपना ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल बना लिया। आगे चलकर केम्मनगुंडी एक खूबसूरत हिल स्टेशन के नाम से जाना जाने लगा।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद केम्मनगुंडी को सिर्फ चिक्कामगलुरु का ही नहीं, बल्कि पूरे कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। केम्मनगुंडी को कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने केम्मनगुंडी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। केम्मनगुंडी का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को चंद मिनटों में अपना दीवाना बना सकता है। केम्मनगुंडी एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।
केम्मनगुंडी, पर्यटकों के लिए जन्नत का काम करता है। कहा जाता है कि सर्दी और मानसून के समय इस हिल स्टेशन की खूबसूरती इस कदर बढ़ जाती है कि इसके आगे शिमला जैसे चर्चित हिल स्टेशन भी फीके लगते हैं।
केम्मनगुंडी का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। केम्मनगुंडी हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक सिर्फ ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। केम्मनगुंडी की ऊंचाई पर शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Odisha Me Ghumne Ki Jagah: ओडिशा का अद्भुत खजाना है यह हिल्स, सर्दी खत्म होने से पहले दीदार कर आएं
केम्मनगुंडी की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद हर कोई खुशी से झूम उठेगा। जी हां, यहां आप जेड पॉइंट, रॉक गार्डन, हेब्बे फॉल्स, कलहट्टागिरी फॉल्स और भद्रा टाइगर रिजर्व जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपको बता दें कि केम्मनगुंडी को एक्सप्लोर करने का सही समय नवंबर से लेकर मार्च यह अगस्त से लेकर सितंबर तक बेस्ट माना जाता है। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@swapnilswamy,karthii.gowda/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।