Top Romantic Places To Visit In karnataka: दक्षिण भारत देश का एक खूबसूरत और प्रमुख हिस्सा है। देश के इस हिस्से में स्थित केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
दक्षिण भारतीय कर्नाटक राज्य को एक नहीं बल्कि चीजों के लिए गुलदस्ता माना जाता है। इस राज्य को देश के टॉप 5 पर्यटन स्थलों में से भी एक माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना कई लोगों का सपना भी होता है।
फरवरी साल का एक ऐसा महीना होता है, जिसे रोमांटिक महीना भी माना जाता है, क्योंकि वैलेंटाइन डे वीक फरवरी में ही पड़ता है। इसलिए कई कपल्स फरवरी में कर्नाटक घूमने का प्लान भी बनाते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक की कुछ टॉप रोमांटिक और हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप फरवरी में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पहुंच सकते हैं।
कर्नाटक की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गोकर्ण का ही रुख करते हैं। गोकर्ण को एक टॉप क्लास हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां देश के लगभग हर कोने से कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं।
गोकर्ण अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक और रोमांटिक बीचेज के लिए भी जाना जाता है। फरवरी के महीने में यहां कई कपल्स रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। गोकर्ण में आप रिसॉर्ट और विला बुक करके पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां आप पार्टनर के साथ कुडले बीच, ओम बीच ,हाफ मून बीच और पैराडाइज बीच जैसी जगहों पर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: February Destination: फरवरी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों को एक्सप्लोर नहीं किया तो आपका घूमना है बेकार
कर्नाटक में पश्चिमी घाट पर स्थित कूर्ग को पहाड़ों और घाटियों का घर माना जाता है। कूर्ग को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। फरवरी के महीने में कूर्ग की खूबसूरती देखने लायक होती है। यह कर्नाटक के टॉप हिल स्टेशन्स में से एक भी एक माना जाता है।
पहाड़ों और घाटियों के बीच में स्थित कूर्ग को रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। इसलिए यहां फरवरी में कई कपल्स सुकून और हसीन पल बिताने के लिए पहुंचते रहते हैं। कूर्ग में आप पार्टनर के साथ एबी फॉल्स, ताला कावेरी और तडियांडामोल पीक जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कूर्ग में आप कॉफी बागानों में पार्टनर के साथ घूमना न भूलें।
मैसूर को कर्नाटक का एक खूबसूरत शहर माना जाता है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मैसूर को कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। मैसूर को कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, पैलेस सिटी ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।
मैसूर, जिस तरह अलग-अलग नामों से जाना जाता है, ठीक उसी तरह अलग-अलग रोमांटिक जगहों के लिए भी जाना जाता है। फरवरी के महीने में यहां कई कपल्स रोमांटिक पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। देश के सभी राज्यों से यहां कपल्स हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। मैसूर में पार्टनर के साथ आप मैसूर पैलेस, कृष्णराजसागर बांध और वृंदावन गार्डन जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप कर्नाटक की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको केम्मनगुंडी पहुंच जाना चाहिए। केम्मनगुंडी, कर्नाटक के चिक्कामगलूर में स्थित एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने केम्मनगुंडी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। केम्मनगुंडी के बारे में कहा जाता है कि यह खूबसूरती में मामले में शिमला को भी टक्कर देता है। फरवरी में यहां का मौसम भी रोमांटिक हो जाता है। पार्टनर के साथ यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Odisha Me Ghumne Ki Jagah: ओडिशा का अद्भुत खजाना है यह हिल्स, सर्दी खत्म होने से पहले दीदार कर आएं
अगर आप पार्टनर के साथ कर्नाटक में किसी शानदार और चर्चित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको हम्पी पहुंच जाना चाहिए। हम्पी को प्राचीन इमारतों के लिए जाना जाता है। हम्पी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
हम्पी में आप पार्टनर के साथ विट्ठल मंदिर, लोटस महल, विरुपाक्ष मंदिर, मतंगा पहाड़ी और तुंगभद्रा बांध जैसी ऐतिहासिक और चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हम्पी के अलावा बादामी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@indiaculturalhub,gaurangtraveller/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।