किचन में लोहे की कड़ाही या तवा का इस्तेमाल काफी किया जाता है। इनका इस्तेमाल बरसों से किया जा रहा है, क्योंकि इसमें खाना न सिर्फ स्वादिष्ट बनता है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि लोहे के तवे पर बनी रोटियां ज्यादा पौष्टिक होती हैं और लोहे की कड़ाही में पकी सब्जी में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
यही वजह है कि आज भी बहुत से लोग नॉन-स्टिक और स्टील के बर्तनों के बावजूद लोहे के बर्तनों को अपने किचन में जगह देते हैं। इनके फायदे होने के साथ-साथ इनका ध्यान रखना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं रखा जाता, तो इस पर जंग लगने की समस्या बढ़ जाती है। थोड़ी सी नमी, गलत साफ-सफाई या स्टोरेज की गलत आदतें की वजह से लोहे के मजबूत बर्तनों भी कुछ ही दिनों में खराब कर सकते हैं।
अगर आपके बर्तन में भी जंग लग जाता है, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लोहे के तवे, कड़ाही या अन्य बर्तनों में जंग लगने से कैसे बचाएं। अगर लग गया हो तो कैसे हटाएं। साथ ही जानेंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे जो आपकी रसोई में इन बर्तनों को उपयोगी बनाएंगे।
जंग लगाना एक आम समस्या है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बर्तनों पर जंग लगता क्यों है? तो बता दें ऐसा अक्सर नमी या पानी के वजह से होता है।
इसे जरूर पढ़ें- लोहे के बर्तनों में खाना बनाने से जुड़े इन 7 मिथकों पर ना करें यकीन
अगर आपने बर्तन को बिना सुखाए या धोने के बाद सही से पोंछकर नहीं रखा तो इस पर जंग लग सकता है। जंग न सिर्फ बर्तन को खराब करता है, बल्कि उसमें पकाया खाना सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
लोहे के बर्तनों को कभी भी दूसरे बर्तन के साथ नहीं रखना चाहिए। ना ही डिशवॉशिंग साबुन से ज्यादा रगड़कर धोना चाहिए, क्योंकि इससे जंग लग सकता है।
धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, जिसमें सेंधा नमक डाल सकते हैं। बर्तन धोने के बाद तुरंत सूखे कपड़े से इसे साफ करें, क्योंकि इसमें नमी नहीं रहनी चाहिए।
यह बहुत कम लोग करते होंगे, क्योंकि हमारे कॉसेप्ट में ऐसा है ही नहीं। मगर बर्तनों को जंग से बचाने के लिए सीजनिंग जरूर करें, जिसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है।
इसके लिए बर्तन पर आपको हल्का तेल लगाना होगा, क्योंकि तेल से जंग नहीं लगता है और यह लंबे वक्त तक चल जाते हैं।
अगर आप जंग लगने से कड़ाही को बचाना चाहते हैं, तो देसी नुस्खे काम आ सकते हैं। इसके लिए आप नींबू और नमक, सरसों का तेल और हल्दी या चावल का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पुराना जंग हटाना चाहते हैं, तो नींबू और नमक से रगड़कर बर्तन साफ करें।
इसे जरूर पढ़ें- कास्ट आयरन तवा चलेगा सालों-साल, बस करें ये काम
लोहे के बर्तनों को बहुत ही ध्यान से रखने की जरूरत होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसमें जंग लगने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बर्तनों को हमेशा सूखी और खुली जगह पर रखें, ताकि हवा लगती रहे और बर्तन नमी से दूर रहे। इसके अलावा, कभी भी इन्हें गीले कपड़े या ढक्कन बंद करके न रखें।
इस तरह आप लोहे के बर्तनों को जंग लगने से बचा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।