न्यू ईयर आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और नए साल के स्वागत के लिए बॉलीवुड के कई सितारे छुट्टियां मनाने विदेश पहुंच गए हैं। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी अपनी फैमिली यानी पति अजय देवगन और बेटे व बेटी के साथ थाईलैंड पहुंच गई हैं। काजोल फैमिली के साथ थाईलैंड में कितनी मस्ती कर रही हैं यह हम इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को देख कर ही समझ सकते हैं।
पूल मस्ती कर रही हैं काजोल
काजोल और अजय दोनों ही फैमिली पर्सन हैं। फैमिली के साथ वक्त गुजारना दोनों को ही बहुत पसंद है। जब भी अजय और काजोल को काम से समय मिलता है तो वह अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने बाहर निकल जाते हैं। इस वक्त भी वह काजोल और अजय अपेन बेट युग और बेटी न्यासा के साथ थाईलैंड में हैं और पूल मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
पूल में मस्ती करते हुए एक तस्वीर कजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में स्विमिंग पूल के पीछे खूबसूरत पहाड़ी और समुद्र नजर आ रहे हैं। जो इस फोटो की खूबसरती को और भी बढ़ा रहे हैं। तस्वीर में तीन चहरे और भी नजर आ रहे हैं, जिनके बारे में कजोल ने कोई डिटेल नहीं लिखी है।
थाईलैंड में घूमने के लिए है बहुत कुछ
भारत के लोगों की ट्रैवल लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। यहां की संस्कृति भी भारत की संस्कृति से मेल खाती है। यहां आपको कई हिंदू और बौद्ध्मंदिर नजर आ जाएंगे। यहां की नाइट लाइफ बहुत ही अच्छी होती है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक बार और पब्स से भरी हुई है और यहां पर शॉपिंग वह स्पा की भी बहुत अच्छी फैसिलिटी है। आपको बता दें कि भारतीय लोगों के लिए थाईलैंड बेहद सस्ता देश है। यहां घूमना, रहना और खाना पीना सभी कुछ बहुत सस्ता है। थाईलैंड में मौजूद फुकेट में तो आप बहुत ही मजा आएगा। जैसे यहां के पटोंग बीच में कई कई रेस्टोरेंट, बार, नाइटक्लब्स हैं। यहां आपको टाइम बिताना काफी अच्छा लगेगा। इस रोड को घूमने के अलावा आप फुकेत शहर की प्राचीन-सभ्यता को भी देखने जा सकती हैं।
Read more: फुकेत में फ्री में एंजॉय कर सकती हैं आप ये 4 चीजें
यहां आप ऐतिहासिक स्थलों को देखें और अपने कैमरे में इन्हें कैद करना ना भूलें। आप फ्री में नेक्सर्ड हिल्स की सैर कर सकती हैं। नेक्कर्ड हिल्स के शिखर पर स्थित विशाल बुद्ध प्रतिमा तक पहुंचने के रास्ते को देखकर आप हैरान ही रह जाएंगी। इस पहाड़ की चोटी से अनेक शानदार नजारे देखे जा सकते हैं और वो भी फ्री में। के बीच थाईलैंड के सबसे अच्छे बीच में से एक हैं। फुकेत की सबसे अच्छी चीजों में से एक है बीच हम्पिंग। आप अपना दिन कमाला, कलीम, कटा नोई और नाई हन जैसी शांत बीच पर आराम करते हुए बिता सकती हैं।
थाईलैंड के 3 फेमस स्ट्रीट फूड
थाई फूड सिर्फ थाईलैंड में ही नहीं बल्कि विश्व में ज्यादातर हर जगह लोगों को पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं थाईलैंड के 3 फेमस स्ट्रीट फूड कौन से हैं? Kai ping, turmeric rice और चिकन और prawn को फ्राई आलू से wrap किए हुए स्नैक्स थाईलैंड में काफी पॉपुलर हैं। अब ये ज्यादातर और भी कई देशों में सर्व किए जाते हैं। दिल्ली में एशियन हॉकर्स मार्केट के दौरान हमें इसके बारे में जानने का मौका मिला। थाईलैंड में kai ping लोगों को काफी पसंद है। इसे फ्रेश पपीते सलाद के साथ परोसा जाता है। थाईलैंड में फ्रेश फूड ज्यादा पसंद है।
लंच और डिनर के बीच में इसे खाया जाता है। हल्दी वाले चावल और चिकन भी थाईलैंड के लोगों का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। इसके अलावा थाईलैंड में जो तीसरा स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा पॉपुल है वो है स्पेगेटी नूडल और prawns। Prawns को फ्राई आलू में wrap करके सलाद के साथ सर्व किया जाता है। इसे थाईलैंड में लोग शाम के स्नैक्स की तरह वहां खाते हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों