herzindagi
mount kailash

India Famous Hills: भारत में स्थित इन 4 फेमस पहाड़ों में बसते हैं भगवान, हर साल दर्शन करने आते हैं हजारों लोग

India Famous Hills: भारत देश में कई फेमस मंदिरों के साथ पहाड़ भी हैं। जहां हर साल हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सभी पर्वत किसी न किसी भगवान को समर्पित हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-16, 20:05 IST

भारत एक ऐसा देश हैं जहां आपको धर्म और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहां आपको जगह-जगह अनेकों धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। इन जगहों पर प्रकृति और आस्था का गहरा मेल नजर आता है। इस देश में आपको कई फेमस नदियों, मंदिरों और पहाड़ों की खूबसूरती देखने को मिल जाएगी। यह मनोरम दृश्य किसी का भी मन मोह लेते हैं। यह जगहें केवल भारत ही भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

ऊंचे-ऊंचे बर्फ और पेड़-पौधों से घिरे शिखर देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं इन पहाड़ों में से बहुत आस्था के केंद्र भी हैं। यानि इन पर्वतों पर आज भी भगवान बसते हैं। ऐसे में हर साल हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हालांकि यहां आपको कोई मंदिर नहीं देखने को मिलेगा। लोग केवल पर्वत के दर्शन को पहुंचते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही फेमस पर्वतों के नाम बताने जा रहे हैं। जहां आज भी भगवान का वास माना जाता है। इन पहाड़ों को  धार्मिक यात्राओं का प्रमुख केंद्र माना जाता है। आइए देखने उन तीन फेमस पहाड़ों की लिस्ट जिनको आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

1. कैलाश पर्वत (Mount Kailash)

kailash parvat

यह एक फेमस पर्वत है, जो कि भगवान शिव के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस जगह को हिन्दू, बौद्ध और जैन सभी धर्म के अनुयायी अपनी आस्था का केंद्र मानते हैं। तिब्बत में स्थित यह कैलाशपर्वत माला की छोटी है। कैलाश पर्वत पहुंचने के लिए काफी कठिन रास्तों को पार करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इस जगह को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह पर्वत पूरे साल बर्फ से ढका रहता है। इस पर्वत के चारों और लोग परिक्रमा करने जाते हैं।  

ये भी पढ़ें: पूर्वोत्तर भारत के ये खूबसूरत पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए हैं जन्नत

2 गोवर्धन पर्वत (Govardhan hill)

goverdhan parvat

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले गोवर्धन पर्वत स्थित है। यह वृन्दावन के बेहद नजदीक है। इस पर्वत के चारों और लोग परिक्रमा करते हैं, जो की चौरासी कोस की है, जो कि करोब 21 किलोमीटर की है। इस पर्वत की ज्यादा ऊंचाई नहीं है। इस पर्वत का इतिहास भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है। मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण इस पर्वत को अपनी उंगली पर सात दिनों तक उठाकर सभी ब्रजवासियों को बारिश और तूफान के प्रकोप से बचाया था। ऐसा कहा जा रहा है यह पर्वत धीरे-धीरे धरती में समा रहा है।

3 अरुणाचल पर्वत (Arunachal Parvat)

arunachal parvat

यह तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में स्थित एक फेमस पहाड़ी है। यह दक्षिण भारत के पांच प्रमुख शैव की पवित्र जगहों में से एक है। इस पर्वत को अन्नामलाई, अरुणगिरी, अरुणाचलम, अरुणाई, सोनागिरी और सोनाचलम जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। अरुणाचल पर्वत को स्वयं भगवान शिव का रूप कहा जाता है। लोग इस पर्वत की नंगे पैर परिक्रमा करते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत के इन 7 मेजर माउंटेन के रेंजेज के बारे में जानती हैं आप?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।