
आगरा को उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों में से एक माना जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसे-ऐसे शहर हैं, जो आपको घूमने के लिए मजबूर करते हैं। हर साल लाखों लोग दूर शहरों से आगरा घूमने आते हैं। यहां आपको केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों यात्री भी देखने को मिलेंगे। दूसरे शहरों से आने वाले लोगों के लिए आगरा शहर बेहद खास है, लेकिन आगरा में रह रहे लोगों शहर से बाहर कहीं घूमने के लिए जगहों का तलाश करते हैं। अगर आप भी शहर से बाहर कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आगरा वालों के लिए 300 किमी के अंदर स्थित जगहों के बारे में बताएंगे।

राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर, आगरा वालों के लिए घूमने के लिए अच्छी जगह हो सकती है। गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाने वाला यह शहर, देश-विदेश में अपनी सुंदर संस्कृति, ऐतिहासिक किले और सुंदर खान-पान के लिए जाना जाता है। यहां आप सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, नाहरगढ़ किला और जल महल देखने जा सकते हैं। आगरा के पास इन अच्छी जगहों पर घूमकर कम बजट में वापस आया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Agra Metro News: आगरा में शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां

मथुरा-वृंदावन शहर पूरे देश में एक धार्मिक प्लेस के रूप में जाना जाता है। लेकिन दोस्तों के साथ घूमने में आपको यहां घूमने में मजाएगा। कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में जाना जाने वाला मथुरा यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से माना जाता एक है। जो लोग यहां यात्रा करते हैं वे यहां 2 दिन रुक सकते हैं और सब कुछ देख सकते हैं,
इसे भी पढ़ें- आगरा घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

आगरा वालों को दिल्ली-नोएडा में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान के लिए यह दोनों ही शहर बेस्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आप 3 दिन भी घूमेंगे, तो भी सभी टूरिस्ट प्लेसिस पर घूम नहीं पाएंगे। दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों की भरमार है। यहां दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने में ज्यादा खर्च भी नहीं होने वाला है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।