Rajdhani Express Interesting Facts: हिंदुस्तान में ट्रेन यातायात एक ऐसा माध्यम है, जिससे सफर करना बेहद ही आसान माना जाता है। ट्रेन से एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना बेहद ही आसान होता है।
ट्रेन से सफर करना सस्ता और सुरक्षित भी माना जाता है। हर रोज करोड़ों लोग यात्रा करके अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। इसलिए देश भर में भारतीय रेलवे को लाइनलाइन माना जाता है।
भारतीय ट्रेनें जिस तरह अपनी रफ्तार के लिए जाती हैं, उसी तरह अपनी कई बेहतरीन सुविधाओं के लिए भी जानती जाती हैं। देश में चलने वाली कई ट्रेनों में शामिल 'राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन' एक ऐसी ट्रेन है, जो देश की सबसे महत्वूर्ण और चर्चित ट्रेन मानी जाती है। राजधानी ट्रेन में हर कोई सफर करना चाहता है।
इस आर्टिकल में हम आपको राजधानी ट्रेन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
राजधानी एक्सप्रेस ट्रे भारत की सबसे पुरानी और लोकप्रिय ट्रेन मानी जाती है। इस ट्रेन के बारे में कहा जाता है कि इसकी शुरुआत साल 1969 में हुई थी। कहा जाता है कि भारत की पहली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और हावड़ा के बीच में शुरू हुई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हावड़ा कोलकाता का एक शहर है और कोलकाता देश की पहली राजधानी भी थी। उस समय यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन थी।
इसे भी पढ़ें: लंबी ट्रेन यात्रा को बनाना चाहते हैं आरामदायक, तो जरूर फॉलो करें ये स्टेप्स
शायद आपको नाम से ही मालूम चल चूका होगा कि राजधानी ट्रेन का नाम राजधानी क्यों है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रेन को राजधानी नाम इसलिए दिया, क्योंकि यह ट्रेन राज्य की राजधानी को देश की राजधानी से जोड़ने का काम करती है। (मोस्ट लक्ज़ीरियस ट्रेन)
जी हां, आपने अगर ध्यान दिया होगा, तो लगभग हर राज्य की राजधानी से ही देश की राजधानी दिल्ली के लिए राजधानी ट्रेन चलती है। जैसे- बिहार की राजधानी पटना, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, झारखण्ड की राजधानी रांची आदि राज्य की राजधानियों से चलती है।
पहली राजधानी ट्रेन दिल्ली-हावड़ा के बीच चली थी, तो वहीं मुंबई सेंट्रल से दिल्ली के लिए साल 1972 में राजधानी ट्रेन चली थी। मुंबई के बाद बेंगलुरु, तिरुवनन्तपुरम और चेन्नई से भी राजधानी एक्सप्रेस शुरू कर दी गई।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि मुंबई राजधानी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज राजधानी ट्रेन है। यह ट्रेन नई दिल्ली से 140 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा से भी ऊपर चलती है।
इसे भी पढ़ें: साहित्यिक पुस्तकों के नाम से हैं इन प्रसिद्ध भारतीय ट्रेनों के नाम, क्या आपको पता है?
राजधानी ट्रेन देश की एक प्रीमियम ट्रेन है। यह ट्रेन जिस तरह अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती है, ठीक उसी तरह यह अपने कई सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है। राजधानी ट्रेन में ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक की सुविधा होती है।
राजधानी में समय पर समय चाय भी मिलती रहती है। कई राजधानी ट्रेन में यात्रियों के लिए वाई-फाई की भी सुविधा उपलब्ध रहती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।