ओडिशा राज्य में ऐसी कई जगहें है जो हरी-भरी वनस्पतियों के लिए भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी प्रसिद्ध हैं। लेकिन, इस राज्य में किसी बेहतरीन और खूबसूरत राष्ट्रीय पार्क का जिक्र होता है तो उसमें सबसे पहले भितरकनिका नेशनल पार्क का नाम ज़रूर शामिल रहता है। लगभग 670 वर्ग किमी से भी अधिक क्षेत्र में फैला भितरकनिका नेशनल पार्क भारत में मौजूद दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव वन के रूप में भी प्रसिद्ध है। मैंग्रोव एक खास किस्म का पेड़ है। आज इस लेख में हम आपको इस खूबसूरत पार्क के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इस पार्क के बारे में जानने के बाद आने वाले नए साल में आप भी यहां घूमने का प्लान ज़रूर बनाना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।
भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास
ओडिशा में मौजूद भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में कनिका क्षेत्र में शासन करने वाले शासकों के शिकार करने के लिए यह स्थान प्रसिद्ध था। लेकिन, इस जगह की प्राकृतिक और लोकप्रियता को देखते हुए साल 1975 के लगभग में इसे एक पार्क के रूप में चिन्हित किया गया और लगभग 1998 के आसपास में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दे दिया गया जिसके बाद सैलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया।
वन्यजीव और वनस्पति
अगर बात करें इस पार्क में मौजूद वन्यजीव और वनस्पतियों के बारे में तो इस पार्क में हजारों विलुप्त पेड़-पौधे मौजूद हैं। इस पार्क में आंवला, अंजनी आयरनवुड ट्री, अंजीर, जामुन के आदि किस्म के हजारों पेड़-पौधे मौजूद हैं। यह पार्क भारत में दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव वन भी है। इस पार्क में चित्तीदार हिरण, जंगली सूअर, लकड़बग्घे, मगरमच्छ, सियार आदि हजारों जीव भी इस पार्क में मौजूद हैं।(ओडिशा के 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स)
पार्क में क्या है खास?
अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो फिर ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कई दुर्लभ पशु-पक्षियों को देखने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन और अद्भुत नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस पार्क में कुछ बेहतरीन एक्टिविटी करने के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप यहां ट्रेकिंग के साथ-साथ जंगल सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं। यह जगह बर्ड वाचर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप नौका विहार को भी एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:प्राकृतिक भंडार की असीम खूबसूरती से भरपूर हैं भारत की ये जगहें
पार्क में घूमने का समय और टिकट
सर्दियों का मौसम भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान घूमने का एक अच्छा समय माना जाता है। तापमान अनुकूल रहने की वजह से इस समय देश और विदेश से भी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस पार्क में भारतीय पर्यटकों को घूमने के लिए लगभग 20 रुपये और विदेशी पर्यटकों को घूमने के लिए लगभग 100 रुपये का टिकट लगता है। (भुवनेश्वर की 6 ऐतिहासिक धरोहर जगह) कैमरा के लिए अलग से भी चर्च देना पड़ सकता है। भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पासपास मौजूद प्रदीप बीच, बरबटी फोर्ट आदि बेहतरीन जगहों घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@odishabytes.com,static.toiimg.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों