अगर आप दुबई घूमने जा रही हैं और आप इंडियन वेजिटेरिशयन फूड खाना चाहती हैं तो आपको दुबई में कहां पर क्या खाने के लिए मिलेगा ये जरुर पता होना चाहिए। कुछ लोग साउथ इंडियन फूड के शौकीन होते हैं तो कुछ विदेशों में जाने के बाद भी स्ट्रीटफूड ढूंढते हैं। अगर आप भी ऐसी ही फूडी हैं और अपने फेवरेट खाना खाने के लिए आप हमेशा बेस्ट जगह ढूंढती हैं तो अब आप ये जान लीजिए कि दुबई में आपको बेस्ट इंडियन वेजिटेरियन फूड कहां मिलेगा।
दुबई में आपको इंडियन थाली खानी है तो गोविंदाज़ से बेस्ट स्वाद आपको मिलेहा। रोटी, दाल, चावल रायता, चटनी, पुलाव बिरयानी यहां पर हर तरह का इंडियन वेजिटेरियन खाना मिलेगा। ये रेस्टोरेंट दुबई में दुबई लंदन हॉस्पीटल के पास है, जुमेराह बीच रोड पर है।
Mint Leaf नाम के इस रेस्टोरेंट में आपके स्वाद के हिसाब से आपको वेगन फूड सर्व किया जाता है। शेफ स्पेशली आपका ऑर्डर लेने के बाद आपसे मिलने आते हैं और आपकी पसंद जानते हैं। शेफ स्पेशली आपके टेस्ट को ध्यान में रखते हुए यहां पर रोस्टिड पनीर टिक्का से लेकर स्मोकी ब्रोक्ली जो केसल और क्रीम में मेरिनेटिड होती है उसे खास बनाते हैं। यहां के फूड का स्वाद आपको इंडिया आने के बाद भी जरुर याद रहेगा।
ये रेस्टोरेंट Emirates Financial Towers में है जो दिनभर खुला रहता है।
अगर आप पिज्जा लवर हैं तो आपको यहां जाने के बाद कुछ ज्यादा ही खुशी होगी क्योंकि यहां आप बिना गिल्ट के पिज्ज़ा खा पाएंगी। Pinza में जो पिज्ज़ा सर्व होता है उसका डोग लाइटर क्रिस्पी और लो कैलोरी वाला होता हा। इतना ही नहीं ये मिनिमम यीस्ट और ग्लूटीन से बनता है। पोटेटो बेस के अलावा आपको चीज़ और उस पर आपकी पसंद की सभी वेजिटेबल्स मिलेगी।
Pinza नाम का ये रेस्टोरेंट आपको बिज़नेस बे और जुमेहरा विलेज सर्कल में है। रविवार से बुधवार तक ये रेस्टोरेंट सुबह 10:30 बजे से रात 11:30 बजे तक ओपन रहता है और वीरवार से शनिवार तक ये रात को 1 बजे तक ओपन रहता है।
दुबई में साउथ इंडियन रेस्टोरेंट भी है। यानि आप अगर डोसा, सांबर वड़ा, इडली या राइस खाना पसंद करती हैं तो आपको दुबई में ये भी मिलेगा। वो भी नारियल की चटनी के साथ मिलेगा। स्वर्णा भवन नाम का रेस्टोरेंट दुबई में कई जगह पर है। अल बरशा और अल करामा में है जो सुबह से रात तक खुला रहता है।
अगर आपको बेस्ट इंडियन स्ट्रीटफूड दुबई में खाने का मन है तो आपको ये JW Marriott Marquis होटल दुबई में मिलेगा जो बिज़नेस बे के पास है और ये शाम को 6.30 बजे से रात 11.30 बजे तक अवेलेबल रहता है। इंटरनेशनल शेप अतुल कोचर ने दुबई के इस फाइवस्टार होटल के रंग महल में दिल्ली से लेकर मुम्बई, कोलकत्ता और हर राज्य के मशहूर समोसे, चाट, और मूंग दाल चाट यहां मेन्यू में रखा है। ये स्वाद आपको बिल्कुल आपके देश की याद दिला देगा।
तो आप अब अगर दुबई जा रही हैं और आप अपनी पसंंद का इंडियन और वेजिटेरियन खाना खाना चाहती हैं तो आप इनमे से किसी भी जगह जा सकती हैं यहां पर जाकर आपको आपका फेवरेट फूड तो मिलेगा ही साथ ही यहां पैसे खर्च करने के बाद आपको सेटिस्फेक्शन भी मिलेगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।