herzindagi
chhath puja fruits list

छठी मैया को बहुत पसंद हैं ये 6 फल, पूजा के डागर और सूप में करें शामिल

बिहार का प्रसिद्ध और लोकप्रिय त्योहार आने वाला है। सूर्य देव और छठी मइय्या के पूजन के साथ व्रती इस त्योहार को मनाया जाता है। छठ पूजा के लिए दउरा और सूप में ये 6 तरह के फल भी शामिल किए जाते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-15, 19:42 IST

भगवान सूर्य और छठी मइय्या की उपासना का यह पारंपरिक महापर्व छठ हर साल कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। दीपावली और भाई दूज के बाद यह महापर्व शुरू होता है। लाखों लोगों के आस्था का प्रतीक यह महा पर्व इस साल 18 नवंबर को मनाया जाएगा। भारत में यह पर्व बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बहुत ही हर्षोल्ला के साथ मनाया जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व की पूजन सामग्री में कई तरह की चीजों को दउरा या डागर और सूप में शामिल किया जाता है। डागर और सूप में ऐसी कई चीजें हैं, जिसे रखना बहुत महत्वपूर्ण है। छठ के प्रसाद के लिए घरों में ठेकुआ, लड्डू और कई तरह फल शामिल किए जाते हैं। सभी चीजों के अलावा डागर में इन 6 फलों को शामिल करना बहुत जरूरी है, इसके बिना पूजन संपन्न नहीं होती है, तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन 6 तरह की फलों के बारे में...

अतर्रा या डाभ नींबू 

डाभ या अतर्रा नींबू सामन्य नींबू से बड़ा होता है। इसका आकार बड़ा होने के कारण इसे जानवर नहीं खाते और पेड़ का नुकसान नहीं होता। बता दें कि ये डाब नींबू छठी मईया को बहुत प्रिय है इसलिए पूजन सामग्री और डागर में नींबू जरूर रखा जाता है।

केला 

Chhath Puja date shubh muhurat hindi

वैसे तो केला भगवान विष्णु का प्रिय फल है। बता दें की केला का फल छठी मइया (छठी मइया के लिए प्रसाद) को बहुत पसंद है इसलिए केला को भी डागर और सूप में रखकर छठी मइया को अर्पित किया जाता है। छठी मइया को प्रसन्न करने के लिए केला अर्पित किया जाता है।

श्री फल

नारियल जिसे श्री फल कहा जाता है। इस फल का छठ पूजा में विशेष महत्व है। कच्चा या सूखा नारियल को सूप और डागर में रखा जाता है। नारियल शामिल करने को लेकर मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्रती के ऊपर अपनी कृपा बनए रखती है।

इसे भी पढ़ें : Chhath Puja Kab Hai 2023: कब है छठ पूजा? जानें नहाय खाय, खरना और अर्घ्य का शुभ समय 

सिंघाड़ा

कार्तिक मास में कच्चा सिंघाड़ा भरपूर मात्रा में मिलता है। यह एक मौसमी फल है, जो माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसे छठी मइया को अर्पित करने को लेकर मान्यता है कि घर में खुशहाली और धन संपदा बनी रहती है।(ठेकुआ बनाने की परंपरा)

सुथनी

chatth puja shubh muhurut inside

सुथनी का स्वाद खाने में शकरकंद की तरह होता है। पूजन सामग्री में सुथनी को शामिल करने को लेकर मान्यता है कि यह फल बहुत पवित्र और शुद्ध होता है। यह शकरकंद और आलू की तरह जड़ से निकाला जाता है। सुथनी कई तरह के औशधीय गुणों से भरपूर होता है।

गन्ना

गन्ना के बिना छठ पूजा को अधूरा माना गया है। लोग घाठ, नदी और पूजन स्थल में गन्ना को बांध कर खड़ा किया जाता है। गन्ना को रखने को लेकर मान्यता है कि परिवार में मधुरता और मिठास बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: जानें छठ पूजा में खरना का क्या है महत्व

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।