इल्यूजन अर्थात् भ्रम। भ्रम अक्सर लोगों को रोमांचित करता है। अक्सर लोग मैजिक शो देखने जाते हैं, जो वास्तव में एक तरह का इल्यूजन ही होता है। मैजिशियन इतनी सफाई से काम करता है कि इल्यूजन ही सच लगने लगता है। हर किसी के मन में कहीं ना कहीं यह हसरत होती है कि वे इस इल्यूजन को बेहद करीब से देखें या फिर उसे खुद करके एक नया एक्सपीरियंस लें।
लोगों की इसी हसरत को पूरा करता है इल्यूजन म्यूजियम। दिल्ली के कनाट प्लेस एरिया में मौजूद इल्यूजन म्यूजियम बेहद ही फेमस है। हालांकि, यह दुनिया इकलौता इल्यूजन म्यूजियम नहीं है। दुनिया के कई अलग-अलग देशों में इल्यूजन म्यूजियम मौजूद हैं, जहां पर घूमकर आप एक अलग ही दुनिया देख सकते हैं और उसे एक्सपीरियंस कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनिया के कुछ बेहतरीन इल्यूजन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए-
म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न, नई दिल्ली (Museum of Illusions, New Delhi)
नई दिल्ली के कनाट प्लेस एरिया में स्थित म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न भारत का पहला इल्यूज़न म्यूजियम है। इसे फरवरी 2021 में पब्लिक के लिए ओपन किया गया और तब से लेकर अब तक लोग अक्सर यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आपको कई ऑप्टिकल इल्यूजन को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा। जब आप यहां पर है तो आप कई बेहतरीन फोटोज क्लिक करने से लेकर वीडियोज बना सकते हैं। यह म्यूजियम सप्ताह के सातों दिन खुलता है। इसलिए, आप यहां पर कभी भी आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मानसून में पुणे के पास स्थित इन अद्भुत जगहों पर घूम आएं
म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न, न्यूयॉर्क (Museum of Illusions, New York)
अगर आप न्यूयॉर्क में हैं तो वहां पर भी आप म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न न्यूयॉर्क मैनहट्टन के वेस्ट विलेज एरिया में स्थित है। यहां पर आप ऑप्टिकल इल्यूजन को एक्सपीरियंस करने का एक बेहतरीन अवसर पा सकते हैं। अमूमन लोग मैनहट्टन की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए वहां पर जाते हैं, लेकिन इसके अलावा आप म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न जाकर वहां पर खुद को एंटरटेन भी कर सकते हैं।(भारत के सबसे यूनिक म्यूजियम्स)
म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न, शंघाई (Museum of Illusions, Shanghai)
शंघाई का म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न कई मायनों में बेहद खास है। यहां पर आपको ना केवल कई बेहतरीन इल्यूजन देखने का मौका मिलता है, बल्कि आप यहां से डिलेमा गेम्स नामक गेम को खरीद भी सकते हैं। इसमें आपको लगभग 80 गेम की एक सीरीज मिलती है, जिसमें आपको पजल्स से लेकर अन्य ब्रेन गेम्स आदि खेलने का मौका मिलता है। अगर आप शंघाई में हैं तो आपको इसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:तारापुर की इन मनमोहक जगहों को कैमरे में कैद कर लेना चाहेंगे आप
म्यूज़ियम ऑफ़ इल्यूज़न, दुबई (Museum of Illusions, Dubai)
जब भी दुबई की बात होती है तो लोग अक्सर बुर्ज खलीफा या फिर यहां की अन्य गगनचुंबी इमारतों के बारे में ही बात करते हैं। लेकिन यहां पर मौजूद म्यूज़ियम ऑफ इल्यूजन भी उतना ही फेमस है। इसे दुबई में देखने लायक बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। जब आप यहां पर आते हैं तो आपको कई तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलता है। इस तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन से भरी हुई एक्टिविटीज आपने यकीनन पहले कभी भी नहीं की होंगी।(दिल्ली का बेहतरीन म्यूजियम)
तो अब आपको जब भी मौका मिले, आप इन इल्यूजन म्यूजियम में अवश्य घूमकर आएं और अपने एक्सपीरियंस हमें अवश्य बताएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- museumofillusions
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों