How Is White Sugar Made: चीनी हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाला आम इंग्रीडिएंट्स है। कॉफी, चाय, मिठाइयों या कोई डिश बनाने के लिए कही न कहीं चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना गुजारा नहीं है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर चीनी कैसे बनती है? इसे कैसे घरों तक पहुंचाया जाता है?
क्या इसे सीधे गन्ने के रस से बनाया जाता है या इसके पीछे कोई लंबा प्रोसेस छिपा है? यकीनन चीनी इस्तेमाल करते वक्त यह तमाम सवाल हमारे मन में आते होंगे। पर कभी-कभी लगता है कि एक लंबे प्रोसेस के बाद चीनी का कलर आखिर सफेद कैसे होता है? आइए इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गीली हो रही है चीनी तो डिब्बे में डालें ये 5 चीजें
चीनी को सफेद या चमकदार बनाने के लिए कई तरह से केमिकल तैयार किए जाते हैं। कई लोग चूना या सल्फर डाइऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं, कई लोग बिना केमिकल इस्तेमाल करें चीनी को धोने के बाद सुखाकर इस्तेमाल करते हैं।
गन्ने के रस को साफ करते वक्त चूने का इस्तेमाल किया जाता है। गन्ने से रस निकालने के बाद यह गंदा होता है, इसमें मिट्टी, पत्तियां और गन्ने के टुकड़े होते हैं। इसे साफ करने के लिए इसमें चूना डाला जाता है।
इसके बाद रस को गर्म किया जाता है, जिससे चूने के बाद रस के ऊपर सारी गंदगी आ जाती है। इसे निकालकर सफाई की जाती है और फिर छानकर इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में मिलने वाली सफेद चीनी में हड्डियों का पाउडर नहीं मिलाया जाता। मगर कुछ देशों में चीनी के सफेद रंग देने के लिए बोन चार मिलाया जाता है। इससे चीनी चमकदार और सफेद रंग की हो जाती है और दिखने में भी बहुत ही अच्छी लगती है।
भारत में चीनी की रिफाइनिंग के लिए आमतौर पर सल्फर डाइऑक्साइड, फॉस्फोरिक एसिड और क्लारिफिकेशन प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान बोन चार का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: जानें चीनी को स्टोर करने के 3 आसान तरीके
आज के समय में मुनाफा कमाने के लालच में कई दुकानदार या मिल मालिक चीनी में मिलावट करते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। कई लोग चीनी में सोडियम बाइकार्बोनेट, सफेद पाउडर, सोडियम हाइड्रोसल्फाइट या सस्ता सफेद क्रिस्टल जैसी चीजों की मिलावट की जाती है।
चीनी का इस्तेमाल रोजाना की चाय, कॉफी या शरबत बनाने में किया जाता है या उन सभी चीजों में किया जा सकता है जिसमें मिठास की जरूरत होती है। ये स्वीटनर और फ्लेवरिंग के लिए काम आ सकती है। हालांकि, अगर आप चाहें को चीनी की बजाय ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।