चीनी न सिर्फ मीठी होती है, बल्कि रिश्तों में भी मिठास पैदा करने का भी काम करती है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनका चीनी के बिना बिल्कुल भी गुजारा नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक कहीं न कहीं चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए राशन के साथ चीनी को भरकर रख लिया जाता है, चमकती हुई चीनी यकीनन काफी अच्छी लगती है। पर क्या आपको पता है कि आजकल मार्केट में मिलावटी चीजों की तादाद काफी बढ़-सी आ गई है।
कुछ लोग चीनी में भी मिलावट करने लगे हैं, तो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए आपको असली और नकली चीनी की पहचान करना बहुत जरूरी है। क्या कोई आसान तरीका है जिसे घर पर ही अपनाया जा सके? इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ सरल लेकिन कारगर टिप्स, जिनकी मदद से आप चुटकियों में नकली चीनी की पहचान कर सकती हैं।
चीनी में कई तरह की मिलावट की जाती है जैसे- केमिकल, यूरिया, चॉक पाउडर या क्रिस्टल्स आदि। इन चीजों की मिलावट को बहुत ही आसानी से पहचाना जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- गीली हो रही है चीनी तो डिब्बे में डालें ये 5 चीजें
आप चीनी हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही खरीदें और कोशिश करें वो पैकेट बंद चीनी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि खुली चीनी में अक्सर मिलावट की जाती है और हम पता नहीं लगा सकते कि असली चीनी या नकली चीनी। इसके अलावा, आप चीनी के पैकेट पर एफएसएसएआई का निशान देखें और फिर खरीदें।
असली चीनी का रंग बिल्कुल सफेद नहीं होता, क्योंकि कच्ची चीनी हल्के गहरे भूरे रंग की होती है। वहीं, अगर चीनी में मिलावट की जाती है, तो वो जरूरत से ज्यादा सफेद होती है।
इसे जरूर पढ़ें- चीनी और शक्कर में क्या अंतर है?
अगर आपके कंटेनर में रखी चीनी पर आपको शक हो, तो ऊपर बताए गए टेस्ट जरूर करें। वहीं, अगर आप थोड़ी हेल्थ कॉन्शस हैं, तो सफेद चीनी की बजाय गुड़, ब्राउन शुगर या नारियल शुगर जैसे नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।