मेघालय की यात्रा के लिए ठंड का मौसम सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी। इस राज्य में जुलाई से फरवरी तक पर्यटकों का तांता लगा रहता है।
मेघालय में शिलांग, चेरापूंजी, मौसिनराम, लिविंग रूट ब्रिज, सेवन सिस्टर्स फॉल्स जैसे कई जगह है जहां घूमने के लिए लोगों की भीड़ अलग अलग राज्यों से आती है।
लेकिन पिछले कुछ समय से मेघालय का उमियाम झील पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। अक्सर सोशल मीडिया पर पहाड़ों से घिरे इस झील के साफ पानी की तस्वीरें वायरल होती रहती है।
यहां का नजारा देखकर आपको अहसास ही नहीं होगी कि यह सुंदर जगह सच में भारत में ही है। लेकिन अब उमियाम झील पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यह उमियम मेघालय के आकर्षणों में से एक बन गया है।
कहां स्थित है यह झील
अगर आप गुवाहाटी से शिलांग जाते हैं, तो इस सड़क पर उमियाम झील पड़ती है। यह पर्यटन केंद्र शिलांग से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। यह झील तस्वीर की तरह ही खूबसूरत है। (मेघालय में इन चीजों का जरूर करें एक्सपीरियंस)
झील घूमने का समय
अगर आप यहां ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि झील देखने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही एंट्री होती है।
इसे भी पढ़ें- क्यों जाना कहीं बाहर जब दिल्ली में ही कर सकते हैं नाव की सवारी, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ
झील की खासियत
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि झील प्रकृति की देन नहीं है। इस झील का निर्माण असम विद्युत बोर्ड द्वारा किया गया था। 1965 में, पूर्ण राज्य बनने से लगभग सात साल पहले, एक जलविद्युत परियोजना बनाने के लिए मेघालय की पहाड़ी नदी उमियम पर बांध बनाया गया था।
यह पूर्वोत्तर भारत का पहला पनबिजली स्टेशन था। लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ते गए, यह जलविद्युत संयंत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कहा जा सकता है कि जलविद्युत केंद्र एक पर्यटन केंद्र बन गया है।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में उठाए बंजी जंपिग का मजा, पढ़ें लोकेशन से लेकर टिकट प्राइस तक सभी जरूरी बातें
क्या है उमियाम का मतलब
खासी भाषा जो मेघालय राज्य में खसी समुदाय द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है, इसमें 'उमियाम' शब्द का मतलब आंसुओं से बनी झील होता है। अब यह उमियाम झील सेल्फी जोन बन गई है, लेकिन स्थानीय लोगों की भाषा में इस जगह को 'बारापानी' के नाम से जाना जाता है। (मेघालय जाएं तो वहां के इन गांवों में जरूर घूमें)
होटल की सुविधा
इस झील के आसपास ही आपको रिसॉर्ट और होटल रहने के लिए मिल जाएंगे। पर्यटक पहाड़ी की तलहटी के पास उमियाम की यात्रा करते रहते हैं। इस झील का क्षेत्रफल लगभग 220 वर्ग किलोमीटर है। लेकिन इस झील का रंग इस साल के अलग-अलग समय में बदलता हुआ देखा जा सकता है।
जब आसमान साफ होता है तो झील का पानी नीला दिखता है और जब बारिश होती है तो पानी गंदा हो जाता है। हालांकि, साल में अधिकांश समय पर यह नीला-हरा रहता है। इस झील की खासियत यह है कि चारों ओर लगे देवदार के जंगल इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों